उत्तर प्रदेशभारत

चाइल्ड PGI के पार्क में करंट की चपेट में आया मासूम, हालत नाजुक, परिवार बोला- ये अस्पताल की लापरवाही

नोएडा: चाइल्ड PGI के पार्क में करंट की चपेट में आया मासूम, हालत नाजुक, परिवार बोला- ये अस्पताल की लापरवाही

पीड़ित बच्चे की मां

Noida News: नोएडा के सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल परिसर में एक दर्दनाक हादसे ने अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अस्पताल के पार्क में खेल रहे एक कर्मचारी के मासूम बेटे को अचानक करंट लग गया. करंट की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तत्काल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

दरअसल 7 साल का अभिराज अपनी मां दिशा गुप्ता के साथ नोएडा के सेक्टर 30 के चाइल्ड पीजीआई के स्टाफ क्वार्टर में रहता है. अभिराज की मां दिशा टेक्नीशियन है जो इसी अस्पताल में काम करती हैं. मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे तीसरी क्लास में पढ़ने वाला 7 साल का अभिराज दूसरे बच्चों के साथ इसी चाइल्ड पीजीआई के पार्क में खेल रहा था. इस पार्क में बिजली का एक खंभा था, जहां पर एक तार खुला था और उसमें करंट आ रहा था, जो तार से सीधा वहां लगी एक जाल में भी जा रहा था.

साथी बच्चों ने बचाई जान

अभिराज खेलते हुए उस जाली तक गया और उससे चिपक गया और उसे करंट का जोरदार झटका लगने लगा. पास में ही करीब 15 बच्चे और भी खेल रहे थे. जब उन्होंने अभिराज को करंट लगते हुए देखा तो सभी ने हिम्मत करके फुटबॉल से, चप्पलों से और लकड़ी से अभिराज को उस जाल से दूर किया, जिसमें करंट आ रहा था. इसके बाद उन्होंने फौरन उसकी मां को खबर दी. अभिराज को घायल हालत में इमरजेंसी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उसके हाथ में करंट की वजह से चोट लगी हुई है और वह सदमे में है.

अभिराज की मां ने क्या कहा?

अभिराज की मां दिशा गुप्ता का कहना है कि कैंपस में रहने वाले तमाम लोग पार्क में टहलते हैं. बच्चे भी टहलते और खेलते हैं और जो भी लोग यहां के मेंटेनेंस देखते हैं वह लापरवाह हैं. उन्हीं की लापरवाही की वजह से आज उनके बच्चे को करंट लगा है. वहां और बच्चे थे जिनकी जान भी जा सकती थी. मां की आंखों में आंसू और गुस्सा अस्पताल अथॉरिटी, बिजली कर्मचारी और पार्क के मेंटेनेंस करने वालों पर फूट पड़ा.

फिलहाल बच्चे का इमरजेंसी अस्पताल में इलाज चल रहा है और इस मामले में अभी तक कोई भी पुलिस शिकायत नहीं दी गई है. जबकि पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है, लेकिन जिस तरह से बारिश के दिनों में बिजली के खंभे के खुले तारों की तरफ मेंटेनेंस कर्मचारी ध्यान नहीं देते, उससे किसी की भी जान जा सकती है.

पुनीत कुमार शर्मा

पुनीत कुमार शर्मा

स्पेशल कॉरेसपॉंडेंट ( क्राइम ) और लेखक। 11 साल से बदस्तूर जारी पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में आजतक से बतौर क्राइम रिपोर्टर। 2015 से दिल्ली आजतक में  एंकर की ज़िम्मेदारी भी निभाई। 11 साल लगातार आजतक में रिपोर्टिंग करने के बाद फिलहाल स्पेशल कॉरेसपॉंडेंट के तौर पर टी वी9 भारतवर्ष में सफ़र जारी। इसके अलावा ” अनचाही रिपोर्टिंग, अनचाहा ” सफ़र नाम की किताब लिखी.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button