उत्तर प्रदेशभारत

गाजियाबाद में सड़क हादसा, नई बोलेरो लेकर हरिद्वार जा रहे थे…तभी ट्रक से भीषण टक्कर, 3 की मौत

गाजियाबाद में सड़क हादसा, नई बोलेरो लेकर हरिद्वार जा रहे थे...तभी ट्रक से भीषण टक्कर, 3 की मौत

गाजियाबाद में सड़क हादसा

Ghaziabad Accident News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा निवाड़ी थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब हरिद्वार दर्शन के लिए जा रही एक बोलेरो की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.

गाजियाबाद पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 12:30 बजे निवाड़ी थाना क्षेत्र में ट्रक और बोलेरो पिकअप की टक्कर की सूचना कंट्रोल रूम को मिली. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल हो गए. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

नई बोलेरो लेकर हरिद्वार जा रहे थे श्रद्धालु

जांच में सामने आया है कि बोलेरो हाल ही में खरीदी गई थी. वाहन मालिक अपने परिवार और परिचितों के साथ नई गाड़ी को हरिद्वार ले जाकर गंगा स्नान और धार्मिक दर्शन कराने जा रहे थे. इसी यात्रा के दौरान निवाड़ी क्षेत्र में सामने से आ रहे ट्रक से वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसे ने श्रद्धालुओं की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया.

ट्रक चालक और कंडक्टर हिरासत में, जांच जारी

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है. ट्रक चालक और कंडक्टर को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. वाहन की गति, सड़क की स्थिति और चालक की लापरवाही सहित अन्य बिंदुओं की भी पड़ताल की जा रही है.

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विवेक शर्मा

विवेक शर्मा

कहते हैं कि बनारस में जन्म लेने वाले के मिजाज़ में एक अलग ही अल्हड़पन, बेबाकी और अलमस्ती होती है. इसी मिट्टी की तासीर लेकर साल 2002 में विवेक शर्मा ने पत्रकारिता की दुनिया में दिल्ली में कदम रखा.

विवेक की पत्रकारिता की शुरुआत हुई जैन टीवी (Jain TV), दिल्ली से, जहां कैमरे की बारीकियों और खबरों की रफ्तार को समझा. जैन टीवी में काम करते-करते मौका मिला देश के नंबर-1 चैनल आजतक (Aaj Tak) से जुड़ने का. ‘आजतक’ के साथ एक लंबा और शानदार कार्यकाल बीता. विवेक को दो दशक (20 साल) से ज्यादा का अनुभव है.

आजतक चैनल के बाद अपने करियर को कुछ समय के लिए विराम देकर उन्होंने फिर से एक नई पारी की शुरुआत की. वर्तमान में TV9 भारतवर्ष के संवाददाता के रूप में ज़मीनी स्तर पर काम करते हुए उनका एकमात्र मकसद जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाना है. चमक-दमक वाली खबरों से दूर, बुंदेलखंड की जनता के मुद्दे, उनकी परेशानियां और प्रशासन तक उनकी आवाज़ पहुंचाना ही उनका उद्देश्य है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button