मनोरंजन

‘गनमास्टर G9’ बदलेगी इमरान हाशमी की किस्मत? इस मामले में शाहरुख खान के बाद बन जाएंगे नंबर 2

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता इमरान हाशमी ने इस साल बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की थी. उनकी फिल्म ‘आवारापन 2’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और वो काफी सफल रही. अब अभिनेता फिल्म ‘गनमास्टर G9’ लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म के जरिए इमरान बॉस ऑफिस पर एक ऐसा रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं जो अभी तक सिर्फ शाहरुख खान ही बना पाए हैं. अगर गनमास्टर जी9 सफल रही तो एक खास लिस्ट में इमरान, शाहरुख खान के बाद दूसरे नंबर पर आ जाएंगे.

शाहरुख के खास क्लब में हो सकती है इमरान हाशमी की एंट्री

यहां जिस रिकॉर्ड की बात हो रही है वो है कोविड के बाद एक ही साल में दो हिट फिल्में देने का. कोरोना महामारी के बाद अभी तक सिर्फ शाहरुख खान ही एकमात्र ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में दो हिट फिल्में दी हैं. साल 2023 में उनकी ‘पठान’ के बाद ‘जवान’ भी ब्लॉकबस्टर निकली थी और ‘डंकी’ भी सुपरहिट रही.

बता दें कि अगर ‘गनमास्टर G9’ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई तो कोविड के बाद एक कैलेंडर ईयर में दो हिट फिल्में देने वाले शाहरुख खान दूसरे बॉलीवुड अभिनेता बन जाएंगे. शाहरुख खान के अलावा ये कारनामा और कोई एक्टर नहीं कर पाया है. गनमास्टर के जरिए इस लिस्ट में जगह बनाने का इमरान हाशमी के पास बेहतरीन मौका है.

कब रिलीज हो रही है ‘गनमास्टर जी9’?

‘गनमास्टर जी9’ में इमरान हाशमी के साथ लीड रोल में एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख नजर आएंगी. वहीं इस हाई-ऑक्टेन एक्शन-ड्रामा फिल्म का हिस्सा अपारशक्ति खुराना, अवनीत कौर और अभिषेक सिंह भी हैं. फिल्म का डायरेक्शन आदित्य दत्त ने किया है. ये मूवी 27 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. इसके लिए आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ चुनौती पेश करेगी. ये मूवी भी इसी दिन आ रही है.

इमरान हाशमी का पिछ्ला बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

इमरान हाशमी की पिछली फिल्म आवारापन 2 सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी. 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म का दुनियाभर में कलेक्शन 212 करोड़ रुपये हुआ. इसकी सफलता को देखते हुए ‘गनमास्टर G9’ को लेकर भी ऐसी ही उम्मीदें लगाई जा रही हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button