मनोरंजन

क्यों टली पलाश मुच्छल और स्मृति मंधना की शादी? आखिर संगीत वाली रात क्या हुआ था? म्यूजिशियन की मां ने बताई सारी सच्चाई


म्यूजिशियन-फिल्म मेकर पलाश मुच्छल के साथ स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को होनी थी लेकिन उन स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की हार्ट से जुड़ी बीमारी की वजह से उन्हें अस्पताल भर्ती करना पड़ा था जिसके बाद इस जोड़े की शादी टल गई. वहीं इसके तुरंत बाद खबरें आई कि  होने वाले दूल्हे पलाश की भी तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इसके एक दिन बाद, पलाश की बहन और सिंगर पलक मुच्छल को मुंबई के एक अस्पताल में उनसे मिलने जाते हुए देखा गया. वहीं अब, पलाश की मां अमिता मुच्छल ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि पलाश मुच्छल के साथ स्मृति मंधाना की शादी आखिर क्यों टली?

क्यों टली पलाश और स्मृति की शादी?
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अमिता ने बताया कि वह पलाश ही थे जिन्होंने स्मृति के पिता के ठीक होने तक शादी नहीं करने का फैसला किया था. उन्होंने कहा, “पलाश को अंकल से बहुत ज्यादा अटैचमेंट है… स्मृति से ज्यादा ये दोनों क्लोज हैं. जब उनको हो गया तो स्मृति से पहले पलाश ने फैसला लिया कि उनको अभी फेरे नहीं करने हैं जब तक अंकल ठीक नहीं हो जाते.”

कैसे खराब हुई पलाश की तबीयत?
अमिता मुच्छल ने आगे बताया कि कैसे स्मृति के पिता की हेल्थ खराब होने का पलाश पर इमोशनल असर पड़ा. उन्होंने कहा, “चूँकि हल्दी हो गई थी, हमने उसे बाहर नहीं जाने दिया था. रोते-रोते एकदम तबीयत खराब हो गई. 4 घंटे अस्पताल में रखना पड़ा. आईवी ड्रिप चढ़ी, ईसीजी हुआ और दूसरे टेस्ट हुए. सब नॉर्मल आया, लेकिन स्ट्रेस बहुत है.”

क्या हुआ था संगीत वाली रात?
पलाश की मां ने आगे बताया कि स्मृति के पिता बहुत खुश थे और उन्होंने पूरी रात डांस किया था. उन्होंने कहा, “एक दिन पहले उन्होंने बहुत डांस किया. वो बहुत ज़्यादा खुश थे… इंस्टाग्राम पर स्टोरीज़ डाल रहे थे. उसके बाद जब हम बारात की प्लानिंग कर रहे थे, उनको तकलीफ हुई. पहले तो उन्होंने बताया नहीं. लेकिन जब बढ़ने लगी को एंबुलेंस बुलाई गई.

बता दें कि स्मृति मंधाना की अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल से शादी 23 नवंबर, 2025 को उनके होमटाउन सांगली में तय हुई थी. स्मृति के पिता को दिल से जुड़ी समस्या होने पर शादी पोस्टपोन्ड कर दी गई थी जिसका असर पलाश की सेहत पर भी पड़ा. शादी टलने के बाद स्मृति और उनकी गर्ल गैंग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शादी के फंक्शन की सारी तस्वीरें हटा दीं.

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button