खेल

क्या वैभव सूर्यवंशी को टारगेट कर रही है श्रीलंकाई टीम? फाइनल से पहले SL से मिल गया जवाब

वैभव सूर्यवंशी को श्रीलंका ए के खिलाड़ियों ने पिछले मैच में स्लेजिंग से उकसाने की कोशिश की, जैसा कैमरे पर नजर आया और फिर भारत के 15 वर्षीय इस खिलाड़ी की तीखी बहस देखने को मिली. रविवार को दोनों टीमें एक बार फिर आमने सामने होंगी, इस बार भिड़ंत खिताब के लिए है. क्या जानबूझकर वैभव को टारगेट बनाया जा रहा है? श्रीलंका के कप्तान सहान अराचिगे ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया.

पिछली बार जब दोनों आमने सामने हुई थी तब सुपर ओवर में श्रीलंका ए ने इंडिया ए को हराया था. मैच के बाद वैभव जा रहे थे, तब श्रीलंका के खिलाड़ी विशेन हलंबगे ने उनसे कुछ कहा और दोनों के बीच बहस होने लगी. बात धक्का-मुक्की तक आ गई. श्रीलंका के कप्तान अराचिगे ने उन रिपोर्ट्स के दावों को खारिज किया, जिसमें कहा जा रहा था कि श्रीलंका के प्लेयर्स जानबूझकर वैभव को बार बार निशाना बना रहे थे. उन्होंने कहा कि मैदान पर जो भी हुआ वो भावनाओं और दबाव के कारण हुआ.

सहान अराचिगे ने स्पोर्टस्टार से कहा, ‘हमारे प्लेयर्स किसी भी खास खिलाड़ी को निशाना नहीं बना रहे हैं. वे सिर्फ खेल रहे हैं, ऐसे एन्जॉय कर रहे हैं. सुपर ओवर जैसे मुकाबलों में भावनाएं दिखने लगती है, ये गेम का हिस्सा होता है.’ उन्होंने कहा कि टीम में कई अनुभवी प्लेयर्स भी हैं, जो जानते हैं कि किस तरह का व्यवहार करना है.

यह भी पढ़ें- जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 14 हजार रन; अब सचिन तेंदुलकर से इतने रन पीछे

अराचिगे ने आगे कहा, “हमारी टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनके पास काफी अनुभव है. वह जानते हैं कि प्रतिस्पर्धी खेलों में क्या करना है, कैसे व्यवहार करना है.’ कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सहान अराचिगे वैभव सूर्यवंशी को लगातार उकसा रहे थे. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई, लेकिन एक रिपोर्ट में कहा गया कि श्रीलंका के प्लेयर ने कहा था कि ‘घर जाओ, ये IPL नहीं है.’ इसके बाद वैभव ने धक्का दिया.

यह भी पढ़ें- तीसरे वनडे में भारत को क्यों फ्री में मिले 5 रन? आखिर अफगानिस्तान पर क्यों लगी पेनल्टी

कितने बजे से शुरू होगा फाइनल?

इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए फाइनल मैच रविवार, 21 जून को भारतीय समयनुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा. भारत और श्रीलंका, दोनों बिना बदलाव के साथ खिताबी मैच में उतर सकते हैं. फाइनल रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button