उत्तर प्रदेशभारत

कोहरे के आगोश में होगा सुबह का अर्घ्य! छठ महापर्व पर UP के 22 जिलों में येलो अलर्ट, दिल्ली और बिहार में कैसा रहेगा मौसम

कोहरे के आगोश में होगा सुबह का अर्घ्य! छठ महापर्व पर UP के 22 जिलों में येलो अलर्ट, दिल्ली और बिहार में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली के घाट पर छठ पूजा करती महिला श्रद्धालु (PTI)

उत्तर प्रदेश में सोमवार की सुबह घने कोहरे के आगोश में होगी. छठ महापर्व के लिए सुबह की अर्घ्य भी कोहरे में ही होगी. संभावित स्थिति को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को ठंड में भी इजाफा हो सकता है. हालांकि इस दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है. दिल्ली में भी कई जगहों पर कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र से जारी ताजा इनपुट के मुताबिक ठंड ने अब तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है. ठंड के साथ ही प्रदेश में कोहरे की चादर भी लगातार गहरी होती जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार (16 नवंबर) को प्रदेश के 22 से अधिक जिले घने कोहरे की चपेट में होंगे. मौसम सूखा रहेगा, हवा भी सामान्य गति से चल सकती है.

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग ने रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का अंदेशा जाहिर किया है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 22 जिलों के तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. वहीं अन्य जिलों के तापमान में भी थोड़ा बहुत अंतर देखने को मिल सकता है. ऐसी स्थिति में प्रदेश वासियों के लिए ठंड का अनुभव बढ़ जाएगा.

UP के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश में कहीं बारिश होने की संभावना नहीं जताई है. बल्कि जारी अलर्ट में बताया गया है कि कोहरे का दायरा बढ़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती आदि जिलों की सुबह घने कोहरे के आगोश में होगी. संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर और आजमगढ़ आदि जिलों में भी घना कोहरा छा सकता है. इन सभी जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

दिल्ली और बिहार में कैसा होगा मौसम

वहीं दिल्ली में वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को भी दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रहने की संभावना है. इसके बाद 17 और 18 नवंबर को इसके फिर से बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है. छह दिनों तक भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब रहने की आशंका है.

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो जाएगा. सोमवार को बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. वहीं बिहार में भी मौसम के साफ रहने की संभावना है. बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं जताई गई है. हालांकि हवा चलने की वजह से सुबह-शाम ठंड बढ़ सकती है.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button