उत्तर प्रदेशभारत

कैफे संचालक की मौत से मची सनसनी, मां ने गर्लफ्रेंड पर लगाया हत्या का आरोप

लखनऊ: कैफे संचालक की मौत से मची सनसनी, मां ने गर्लफ्रेंड पर लगाया हत्या का आरोप

मृतक शिवा शर्मा

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में संदिग्ध हालातों में चौथी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. ये मामला अलीगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है. घटना शुक्रवार रात 10 बजे की है. मृतक युवक की पहचान 28 वर्षीय शिवा शर्मा के रूप में की गई है. य़ुवक की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. परिजनों ने उसकी गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे पर हत्या का आरोप लगाया है.

मृतक की मां रंजना शर्मा के मुताबिक, 8 अक्टूबर को बेटी आस्था के मोबाइल पर कॉल आई कि शिवा राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती है. वहां से उसे मेडिकल कॉलेज ट्रॉमा सेंटर भेजे जाने की जानकारी मिली. परिजनों का आरोप है कि ट्रॉमा सेंटर पहुंचने से पहले शिवा के साथ गया सौरव कश्यप उसे छोड़कर चला गया.

शिवा अलीगंज में कैफे चलाता था

परिजन रात करीब 9 बजे अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों ने शिवा की मौत की जानकारी दी और बताया कि उसकी मृत्यु करीब 2 से ढाई घंटे पहले हो चुकी थी. परिजनों के अनुसार, शिवा अलीगंज में कैफे चलाता था और 7 अक्टूबर से घर नहीं लौटा था. मामले में अब शिवा की मौत की परिस्थितियों और उसके साथ मौजूद लोगों की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

आखिर शिवा की मौत किन परिस्थितियों में हुई और परिजनों को समय पर सूचना क्यों नहीं मिली? परिजनों का आरोप है कि श्रद्धा दुबे ने साथियों संग मिलकर शिवा की हत्या की है. मृतक की मां का आरोप है कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या है. बेटे के शव को देखा तो उसके शरीर पर बर्बरता और मारपीट के साफ निशान नजर आ रहे थे. शिवा की दोनों आंखें और जबड़ा टूटा हुआ था.

गर्लफ्रेंड 4-5 महीने से बेटे को परेशान कर रही थी

शिवा के नाक और कान से काफी खून बह रहा था. रंजना शर्मा ने आरोप लगाया कि श्रद्धा दुबे पिछले 4-5 महीने से बेटे को परेशान कर रही थी. वह उसको समाज में बदनाम करने, उसके साथ मारपीट करने और झूठे आरोप लगाने की धमकी देती थी. परिजनों का दावा है कि दिनभर शिवा को बंधक बनाकर उसकी बुरी तरह पिटाई की गई. फिर उसकी हत्या कर दी गई. हालांकि इन आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही साफ होगी.

ये भी पढ़ें: पिता का अंतिम संस्कार करने आया था, मणिकर्णिका घाट में दबंगों ने पीटा Video वायरल, 7 पर FIR

सफी अहमद

सफी अहमद

सफी अहमद, राजधानी लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार हैं और करीब डेढ़ दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि एक जुनून है. इसी जुनून को जमीन पर उतारते हुए उन्होंने लखनऊ की जमीनी हकीकत से लेकर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों तक की खबरों को करीब से कवर किया है. सफी अहमद की खास पकड़ क्राइम रिपोर्टिंग पर रही है. अपराध की खबरों की तह तक जाना, घटनाओं के पीछे की कहानी सामने लाना और सबसे पहले सटीक जानकारी पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख पहचान रही है.

कई बड़ी और चर्चित घटनाओं की कवरेज में सफी अहमद की सक्रिय भूमिका रही है. 2020 के कानपुर बिकरू कांड, 2022 के अलाया होटल अग्निकांड और 2026 के अलीगंज अग्निकांड जैसी घटनाओं पर उन्होंने लगातार नजर बनाए रखी और घटनाक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सबसे पहले साझा करने का प्रयास किया. ऐसी घटनाओं में 24 घंटे लगातार अपडेट रहने और खबर की तह तक पहुंचने का उनका अनुभव उनकी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण ताकत है.

सफी अहमद ने पत्रकारिता की शुरुआत एक साप्ताहिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के साथ की. इसके बाद उन्हें PPN न्यूज़, APN न्यूज़ और K न्यूज़ जैसे संस्थानों में काम करने का अवसर मिला. विभिन्न संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने रिपोर्टिंग के अलग-अलग आयामों को करीब से समझा और अपनी पत्रकारिता को लगातार मजबूत किया. करीब चार वर्षों के अनुभव के बाद उन्हें TV9 भारतवर्ष के साथ काम करने का अवसर मिला. पिछले 6 वर्षों से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़े हुए सफी अहमद लखनऊ से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और निष्ठा के साथ खबरों को जमीन से उठाकर दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button