उत्तर प्रदेशभारत

‘जिंदगी भर जेल में सड़ा दूंगा…’ CBI अफसर बन बदमाशों ने युवक को धमकाया, 24 घंटे में पुलिस ने किया ये हाल

‘जिंदगी भर जेल में सड़ा दूंगा…’ CBI अफसर बन बदमाशों ने युवक को धमकाया, 24 घंटे में पुलिस ने किया ये हाल

मथुरा में फेक सीबीआई अफसर अरेस्ट

मथुरा पुलिस ने CBI अफसर बनकर रंगदारी वसूलने वाले छह जालसाजों को अरेस्ट किया है. ये बदमाश एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजाकर जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार रुपये की वसूली करते पकड़े गए हैं. पुलिस ने इन बदमाशों की गिरफ्तारी जमुनापार थाना क्षेत्र में सिहोरा-लोहवन चौराहा रोड के पास से की है. पुलिस ने इनके कब्जे से फर्जी आईकार्ड और दो गाड़ियां बरामद की हैं.

पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों के खिालफ जमुनापार थने में शुक्रवार को शिकायत आई थी. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उसे घेरकर गाली गलौज की है. आरोपियों ने खुद को सीबीआई का अफसर बताते हुए उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्जकर जेल भिजवाने और आजीवन कारावास कराने की धमकी दे रहे हैं. यही नहीं, आरोपियों ने उसे डरा धमकाकर 40 हजार रुपये की वसूली भी कर ली है.

एक्शन में आई पुलिस

इस सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की. इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार की अल सुबह करीब 3:26 बजे सिहोरा-लोहवन चौराहा रोड पर घेराबंदी कर दो गाड़ियों में सवार छह बदमाशों को दबोच लिया.आरोपियों की पहचान सूरज कुमार निवासी बिहार, हाल निवासी खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद, कुलदीप यादव निवासी खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद, करन राणा निवासी गुरुग्राम, सोनू निवासी देवसेरस गोवर्धन, कुणाल निवासी दिल्ली और रवि निवासी नगला पोपी, रिफाइनरी मथुरा के रूप में हुई है.

गाड़ी पर सीबीआई का स्टीकर

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से बरामद दोनों गाड़ियों पर सीबीआई का स्टीकर लगा हुआ था. इसके अलावा इनके पास से दो फर्जी आईकार्ड, 11 विजिटिंग कार्ड, तीन एटीएम कार्ड और एक पैन कार्ड भी बरामद हुआ है. पुलिस ने इन सभी चीजों को सीज करते हुए आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने इससे पहले भी कई वारदातें को अंजाम दिया है.

कान्हा अग्रवाल, मथुरा

कान्हा अग्रवाल, मथुरा

पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता कर रहा हूं, इस दौरान कई संस्थानों के साथ मिलकर कार्य किया है. फिलहाल TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा हुआ हूं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button