खेल

करो या मरो के मैच में MI ने बनाए सिर्फ 159, आज हारते ही हो जाएगी बाहर? CSK की बॉलिंग ने बिखेरा जलवा

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बना लिए हैं. यह मुंबई के लिए करो या मरो के मैच से कम नहीं है, क्योंकि आज हारते ही उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को बहुत तगड़ा झटका लगेगा. CSK की ओर से बहुत तगड़ी गेंदबाजी हुई. अंशुल कंबोज, नूर अहमद और जेमी ओवरटन ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए MI के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया.

मुंबई का फिर से बुरा हाल

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. टॉस के समय हार्दिक ने हर बार की तरह कहा था कि टीम बढ़िया प्रदर्शन के इरादे से मैदान में उतरेगी, लेकिन बल्लेबाजों ने उस दावे को पूरी तरह गलत साबित कर दिया. नमन धीर ने 37 गेंद में 57 रन बनाए और रायन रिकल्टन ने 37 रनों का योगदान दिया. उनके अलावा मुंबई का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर पाया.

MI टीम पर खतरा इसलिए भी मंडरा रहा है, क्योंकि आज हारते ही उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका लगेगा. आज हारने पर मुंबई के 9 मैचों में सिर्फ 4 अंक होंगे. उसके बाद मुंबई अगले सभी 5 मैच जीत भी लेती है तो उसके 14 अंक हो पाएंगे. 14 अंक पाकर उसकी प्लेऑफ में जगह पूरी तरह सुरक्षित नहीं होगी. सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए. सूर्यकुमार ने 21 रन और हार्दिक 18 रन बनाकर आउट हो गए.

CSK का जलवा

चेन्नई सुपर किंग्स के पास खलील अहमद नहीं हैं, इसके बावजूद अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन ने विपक्षी बल्लेबाजों की नाक में दम किया हुआ है. दोनों ने मुंबई के चार बल्लेबाजों को आउट किया. अंशुल ने 4 ओवरों में 32 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि ओवरटन को सिर्फ एक सफलता मिली, लेकिन उन्होंने 4 ओवरों के स्पेल में केवल 23 रन दिए. उनके अलावा नूर अहमद, मुकेश चौधरी और रामकृष्ण घोष ने भी दमदार गेंदबाजी से फैंस का दिल जीता.

यह भी पढ़ें:

‘मैं वैभव सूर्यवंशी से डरा हुआ था…’, काइल जैमीसन का बड़ा कबूलनामा; जानिए मैच के बाद क्या कहा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button