मनोरंजन

करीना कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद और पति सैफ ने लगाया एक-दूसरे को गले, Video ने मचाया बवाल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो की कफी चर्चा हो रही है जिसमें करीना कपूर खान के एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर और उनके पति सैफ अली खान एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो पर नेटिजंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कोई शाहिद और सैफ को एक फ्रेम में देखकर खुश है तो कोई कह रहा है कि इसकी उम्मीद बिल्कुल नहीं थी.

शाहिद-सैफ ने लगाया एक-दूसरे को गले

करीना कपूर ने कभी शाहिद कपूर को लंबे वक्त तक डेट किया था. बाद में दोनों अलग हो गए और करीना की नजदीकियां इसी बीच सैफ अली खान से बढ़ गईं. फिर दोनों ने शादी कर ली. हालांकि ब्रेकअप के बाद भी शाहिद और करीना के रिश्ते सामान्य है. कुछ दिनों पहले ही आईफा अवॉर्डस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाहिद ने करीना को गले लगाया था. जबकि अब उनकी मुलाकात सैफ से हुई.

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सैफ अली खान और शाहिद कपूर एक जगह पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं. शाहिद को आप कैजुअल लुक में देख सकते हैं और सैफ जींस एवं शर्ट में नजर आए. जबकि शाहिद ने स्लीवलेस ब्लू टी-शर्ट पहन रखी थी और उसी रंग की पैंट भी. वीडियो में सैफ और शाहिद एक-दूसरे से हंसते-मुस्कुराते हुए बात करते दिखाई दिए. इसके बाद दोनों एक्टर्स ने एक-दूसरे को गले भी लगाया.

नेटिजंस ने वीडियो पर ऐसे किया रिएक्ट

एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘ये सर्फ भारत में ही हो सकता है.’ एक ने लिखा, ‘अब तो बराबरी हो गई है. पहले करीना कपूर ने मीरा कपूर (शाहिद की वाइफ) से मुलाकात की और अब ये दोनों.’ एक अन्य ने लिखा, ‘इनको देखकर लगता है जिंदगी कितनी सिंपल है. यार हम ही इमोशन्स की लगा देते हैं.’

करीना कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद और पति सैफ ने लगाया एक-दूसरे को गले, Video ने मचाया बवाल

साथ में भी काम कर चुके हैं सैफ और शाहिद

शाहिद कपूर ने न सिर्फ करीना कपूर खान के साथ स्क्रीन शेयर की है, बल्कि वो सैफ अली खान के साथ भी काम कर चुके हैं. दोनों को साल 2017 की फिल्म ‘रंगून’ में देखा गया था. इसका हिस्सा कंगना रनौत भी थीं.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button