मनोरंजन

कभी 1 हजार रुपये कमाता था ये एक्टर, अब एक एड के लेता है 1 लाख, मुंबई में खरीदा लग्जरी घर

फिल्मी दुनिया में किसकी किस्मत कब बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. आज बात एक ऐसे अभिनेता की जो 10 साल पहले तक एक फिल्म के जरिए सिर्फ 1 हजार रुपये तक कमाता था, हालांकि अब वो एक एड के लिए एक लाख रुपये तक चार्ज करता है. कुछ सालों पहले तक उसके पास कोई लग्जरी घर नहीं था, जबकि अब उसके पास मुंबई की प्राइम लोकेशन में आलीशान घर है. आइए जानते हैं कि आखिर ये एक्टर कौन हैं?

एक्टर सूरज सोनिक ने शेयर की अपनी जर्नी

यहां बात हो रही है अभिनेता सूरज सोनिक की. सूरज ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो के जरिए अपनी एक्टिंग जर्नी से लोगों को रूबरू कराया. साथ ही स्ट्र्गलिंग एक्टर्स को ये समझाया कि कैसे वो एक्टिंग की दुनिया में ठीक-ठाक काम करके हजारों और लाखों में कमाई कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Tv पर किया राज, कैंसर से लड़ रहीं जंग, 13 साल के अफेयर के बाद हिंदू BF से की थी शादी

सूरज सोनिक ने बताया कि किसी बड़ी फिल्म और सीरियल में काम किए बिना उन्होंने अच्छा खासा पैसा कमाया है और आज वो लग्जरी लाइफ जी रहे हैं. सूरज ने कहा कि माइक्रो ड्रामा (आम तौर पर स्मार्ट फोन के लिए बनाई जाने वाली शॉर्ट सीरीज या वीडियो) में काम करके उन्होंने मुंबई में अपना ड्रीम होम खरीदा है. एक्टर के मुताबिक इसके जरिए छोटे-मोटे रोल से भी कोई भी आसानी से 5 हजार रुपये तक डेली कमा सकता है. 

कभी 1 हजार रुपये कमाता था ये एक्टर, अब एक एड के लेता है 1 लाख, मुंबई में खरीदा लग्जरी घर

एक एड के लेते हैं 1 लाख रुपये

सूरज के मुताबिक छोटे मोटे रोल के लिए भी माइक्रो-ड्रामा के मेकर्स अच्छी रकम का भुगतान कर रहे हैं. उन्होंने खुद 100 से ज्यादा माइक्रो-ड्रामा में लीड रोल निभाया है. सूरज ने नए और स्ट्रगलिंग एक्टर्स को एक लंबा वीडियो बनाकर अच्छे से समझाया कि इसके जरिए आप कैसे पैसे कमा सकते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि अब वो एक एड के लिए 1 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं. सूरज अब तक 200 विज्ञापनों में काम कर चुके हैं.

कभी हर दिन कमाते थे सिर्फ 1 हजार

सूरज 10 साल से एक्टिंग फील्ड से जुड़े हुए हैं. उन्होंने साल 2016 में आई सलमान खान और अनुष्का शर्मा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सुल्तान’ के लिए फ़ीचर आर्टिस्ट के रूप में काम किया था. तब उन्हें पर डे सिर्फ 1 हजार रुपये मिलते थे. सूरज ने आगे कहा कि पिछले साल उन्होंने Story TV, कुकू और JioHotstar के लिए 100 से ज्यादा वर्टिकल सीरीज़ में काम किया था. 

3 दिन में एक स्टोरी की शूटिंग, 15 दिन के अंदर पेमेंट

सूरज आगे बताते हैं कि एक कहानी की शूटिंग वो आराम से तीन दिनों में खत्म कर लेते हैं. इतना ही नहीं एक्टर को पैसों के लिए भी ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता है. 15 दिनों के अंदर उन्हें अपना पैसा भी मिल जाता है. 

ये भी पढ़ें: थिएटर-टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में छोड़ी छाप, कभी करते थे विज्ञापन कंपनी में नौकरी

मुंबई में घर, लाखों में कमाई

सूरज सोनिक ने आगे ये भी बताया कि यूज़र-जनरेटेड कंटेंट (UGC) विज्ञापनों के जरिए भी तगड़ी कमाई की जा सकती है. उन्होंने कहा कि अधिकतर कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स के प्रचार-प्रसार के लिए प्रोफेशनल एक्टर्स के साथ रील बनाती है. सूरज ने आगे कहा कि एक्टर को ऐसे काम की तलाश करते रहना चाहिए और काफी कुछ आपकी प्रोफाइल पर भी डिपेंड करता है. एक्टर ने आगे कहा, ‘आज मुंबई में मेरा अपना घर है और मैं लाखों में कमाता हूं.’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button