खेल

एशिया के महानतम बल्लेबाजों में शुमार हुआ केएल राहुल का नाम, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है. राहुल उन एशियाई दिग्गजों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सभी SENA देशों में 50+ स्कोर बनाया है. राहुल ने यह कीर्तिमान वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन बनाया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए थे. वहीं केएल राहुल 52 रन बनाकर खेल रहे हैं.

राहुल ऐसे केवल छठे एशियाई और पहले भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज हैं, जिन्होंने सभी SENA देशों में 50+ स्कोर किया है. बताते चलें कि सेना देशों में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया आते हैं. राहुल अभी न्यूजीलैंड की धरती पर अपना सबसे पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं. अपनी पहली ही पारी में उन्होंने अर्धशतक लगा दिया है.

रच डाला इतिहास

अब तक ऐसे केवल 6 एशियाई ओपनिंग बल्लेबाज हैं, जिन्होंने सभी चार सेना देशों में 50+ स्कोर करने की उपलब्धि हासिल की है. इनके नाम सईद अनवर, सनथ जयसूर्या, मारवान अटापट्टू, इमरान फरहात, दिमुथ करुणारत्ने और अब केएल राहुल भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं.

SENA देशों में 50+ स्कोर करने वाले एशियाई ओपनर

सईद अनवर (पाकिस्तान)

सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)

मारवान अटापट्टू (श्रीलंका)

इमरान फरहात (पाकिस्तान)

दिमुथ करुणारत्ने (श्रीलंका)

केएल राहुल (भारत)

SENA देशों में केएल राहुल का रिकॉर्ड

SENA देशों में केएल राहुल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 10 टेस्ट मैच खेलकर 463 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर उनका टेस्ट औसत सिर्फ 25.72 का है. यहां उन्होंने एक शतक और 2 फिफ्टी लगाई हैं.

न्यूजीलैंड में राहुल अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं, जहां उन्होंने पहली ही पारी में फिफ्टी लगा दी है.

इंग्लैंड की धरती पर राहुल अब तक 14 टेस्ट मैचों में 1146 रन बना चुके हैं. यहां उनका औसत 40.93 का है और उनके बल्ले से इंग्लैंड में 4 शतक और 3 फिफ्टी आई हैं.

अंत में दक्षिण अफ्रीका पर आएं तो केएल राहुल ने 7 मैचों में सिर्फ 369 रन बनाए हैं. अफ्रीकी धरती पर राहुल 2 शतक और एक फिफ्टी लगा चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

यशस्वी-राहुल की जोड़ी ने रचा इतिहास, 32 साल बाद न्यूजीलैंड में हुआ ऐसा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button