मनोरंजन

आमिर खान की इस फिल्म ने ‘दंगल’ को बुरी तरह पछाड़ा था, 6046 परसेंट का हैरान करने वाला प्रॉफिट, बॉक्स ऑफिस पर काटा था बवाल

बॉलीवुड में ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान ने अपने 38 साल के करियर में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनाए हैं. साल 2016 में उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया था जो आज तक कायम है. उनकी फिल्म ‘दंगल’ सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म बनी थी. इस फिल्म के बाद भी साल 2017 में आमिर ने अपनी एक फिल्म से खूब बवाल काटा था. चुटकी भर बजट में बनी उनकी इस फिल्म ने पहाड़ जैसी कमाई की थी और मुनाफे के मामले में दंगल को भी पछाड़ दिया था.

‘दंगल’ के बाद आई थी ये फिल्म

आमिर खान की साल 2016 में आई फिल्म दंगल हर किसी को बेहद पसंद आई थी. 2074 करोड़ रुपये कमाने वाली ये फिल्म आज तक भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इसके बाद साल 2017 में आमिर खान ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ नाम की फिल्म लेकर आए थे. इसमें उनके साथ अहम किरदार जायरा वसीम ने निभाया था. फिल्म ने भारत में बजट से सिर्फ 4 गुना ज्यादा कमाई की थी. लेकिन, चीन में इसने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया था.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में उड़े थे इस एक्ट्रेस के अफेयर के चर्चे, बनी थी डायरेक्टर की तीसरी पत्नी

कमाया था 6046 परसेंट प्रॉफिट

ये म्यूजिकल ड्रामा फिल्म अक्टूबर 2017 में रिलीज हुई थी. इसमें जायरा ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो सिंगर बनना चाहती हैं, लेकिन उसके पिता उसके विरोध में आ जाते हैं. ऐसे में लड़की चोरी छिपे इंटरनेट पर अपने गाने पोस्ट करने लग जाती हैं और फिर जल्द ही उसे सोशल मीडिया पर कामयाबी मिल जाती है. इसमें जायरा ने इंसिया मलिक और आमिर खान ने शक्ति कुमार नाम का किरदार निभाया था.

आमिर खान की इस फिल्म ने 'दंगल' को बुरी तरह पछाड़ा था, 6046 परसेंट का हैरान करने वाला प्रॉफिट, बॉक्स ऑफिस पर काटा था बवाल

ये भी पढ़ें: टीवी से शुरू हुआ था सलमान खान की ऑन स्क्रीन मां रीमा लागू का करियर, एक्टिंग के लिए छोड़ दी थी बैंक की नौकरी

आमिर खान और जायरा वसीम के साथ सीक्रेट सुपरस्टार में मेहर विज, राज अर्जुन, तीर्थ शर्मा और मोनाली ठाकुर ने भी काम किया था. फिल्म को आमिर खान ने अपनी एक्स वाइफ किरण राव के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था. जबकि इसके डायरेक्टर अद्वैत चंदन थे. उन्होंने ही इसकी कहानी भी लिखी थी. सैकनिल्क के मुताबिक सिर्फ 15 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने दुनियाभर में 912 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसमें से 750 से 760 करोड़ रुपये तो सिर्फ चीन से कमाए थे. फिल्म को टोटल 6046 परसेंट प्रॉफिट हुआ था.

‘दंगल’ ने कितने परसेंट प्रॉफिट कमाया था?

साल 2016 में आई दंगल का बजट 70 करोड़ रुपये तक था. दुनयाभर में 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली दंगल को करीब 3000 परसेंट प्रॉफिट हुआ था. यानी सीक्रेट सुपरस्टार से लगभग आधा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button