विश्व

आखिर किस बात पर आग-बबूला हुए ट्रंप, समंदर के बीच इस बोट पर कर दी मिलिट्री स्ट्राइक

अमेरिकी सेना ने वेनजुएला के पास अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में एक ड्रग कार्टेल से जुड़ी शिप पर बड़ा अटैक किया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद हुए इस अटैक में तीन लोगों की मौत हुई है. न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने दावा किया है कि इस बोट में ड्रग्स भरे हुए थे. अमेरिका की ओर से वेनेजुएला पर इस महीने किया गया यह तीसरा हमला है.

ट्रंप ने कहा है कि यह अटैक ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ किया गया है, जो कि अमेरिका के दक्षिणी कमान क्षेत्र में एक्टिव है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ये कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में वेनेजुएला से अमेरिका की ओर ड्रग्स लाने वाले कार्टेल को निशाना बनाकर की गई है. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर इसको लेकर जानकारी भी शेयर की है.

अमेरिकी सेना के अटैक को लेकर क्या बोले ट्रंप

ट्रंप ने अपनी पोस्ट के जरिए कहा, ”आज सुबह, मेरे आदेश पर, अमेरिकी सैन्य बलों ने दक्षिण अमेरिका में अत्यंत हिंसक ड्रग तस्करी करने वाले कार्टेल और नारकोटेररिस्टों के खिलाफ दूसरा सटीक हमला किया. यह हमला तब हुआ जब वेनेजुएला के इन पुष्ट नारकोटेररिस्टों को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में अवैध ड्रग्स ले जाते हुए पकड़ा गया, जो अमेरिका की ओर जा रही थीं. ये अत्यंत हिंसक ड्रग तस्कर कार्टेल अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और महत्वपूर्ण हितों के लिए खतरा हैं. इस हमले में 3 आतंकवादी मारे गए.”

अमेरिका ने इससे पहले भी किया था अटैक

अमेरिकी सेना ने 3 सितंबर को वेनेजुएला से ड्रग्स ले जा रहे एक जहाज पर अटैक किया था, जिसमें 11 लोगों की मौत हुई थी. यह ड्रग्स तस्करी को रोकने के लिए अमेरिका की लगातार बढ़ती कार्रवाई का हिस्सा समझा जा रहा है. अहम बात यह भी है कि ट्रंप ने ड्रग्स तस्करों को चेतावनी भी दी है. उन्होंने दूसरे अटैक के बाद कहा कि अगर फिर से इस तरह की गतिविधि हुई तो अमेरिकी सेना तस्करी करने वालों को नहीं छोड़ेगी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button