विश्व

‘आई लव इंडिया…’, सर्जियो गोर ने मिलाया फोन तो बोले ट्रंप, खुद को बताया PM मोदी का सबसे बड़ा फैन

भारत के चार दिवसीय यात्रा के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो रविवार (24 मई, 2026) को नई दिल्ली में आयोजित अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए. समारोह के बीच भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने अचानक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कॉल लगाया और अपने फोन को स्पीकर पर रख दिया. इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं भारत से प्यार करता हूं, मैं सभी को हैलो कहना चाहता हूं. मैं प्रधानमंत्री मोदी से प्यार करता हूं. पीएम मोदी महान हैं, वह मेरे दोस्त हैं और मैं उनका सबसे बड़ा फैन हूं.

सेलिब्रेशन के बीच कॉल पर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘हम पहले कभी भी भारत के इतने नजदीक नहीं थे. भारत मुझे पर 100 फीसद भरोसा कर सकता है. अगर उन्हें कभी मदद की जरूरत पड़े, तो उन्हें पता है कि कहां फोन करना है. वे सीधे यहां कॉल कर सकते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘हम बहुत अच्छा कर रहे हैं. हम रिकॉर्ड बना रहे हैं. हमारी अर्थव्यवस्था रिकॉर्ड स्तर पर है, शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर है और भारत जो भी चाहता है, उसे हासिल कर सकता है.’

उन्होंने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं. पीएम मोदी को मेरा हैलो कहिए और उन्हें बताइए कि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं. मुझे प्रधानमंत्री से प्यार करता हूं. पीएम मोदी महान हैं, वह मेरे दोस्त हैं.’

इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भी खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि मार्को रुबियो अमेरिका के इतिहास के सबसे महान विदेश मंत्री के रूप में जाने जाएंगे.

समारोह में मार्को रुबियो ने भारत का किया धन्यवाद

वहीं, समारोह के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, ‘मुझे अफसोस है कि मैं आज अपनी प्रस्तुति नहीं दे पाऊंगा, क्योंकि सोनी के साथ मेरे कॉन्ट्रैक्ट की शर्ते मुझे गैर-स्वीकृत कार्यक्रमों में परफॉर्म करने की अनुमति नहीं देती, लेकिन अगर आप हमारे 251वें स्वतंत्रता समारोह में आएंगे, तो कौन जानता है. हालांकि, हमारे 250वें समारोह में मैं कॉन्ट्रैक्ट संबंधी कारणों की वजह से ऐसा नहीं कर सकता. आप सभी के बीच होना मेरे लिए सम्मान की बात है. हमारा स्वागत करने के लिए भारत का धन्यवाद.’

यह भी पढे़ंः Marco Rubio India Visit: NSA अजीत डोभाल से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button