उत्तर प्रदेशभारत

अखिलेश यादव ने शेयर की उन सीटों की लिस्ट जो मांग रहे हैं राजभर, कहा-भाजपा से उनका 36 का आंकड़ा हुआ

अखिलेश यादव ने शेयर की उन सीटों की लिस्ट जो मांग रहे हैं राजभर, कहा-भाजपा से उनका 36 का आंकड़ा हुआ

अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया है कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सुभासपा (SBSP) जानबूझकर बीजेपी से 36 सीटें मांग रही है, ताकि इसी बहाने वह NDA गठबंधन से बाहर निकल सके. सोशल मीडिया ‘X’ पर एक पोस्ट में एसपी प्रमुख ने कहा कि ये मांग कोई गंभीर प्रस्ताव नहीं है, बल्कि सत्ताधारी गठबंधन से अलग होने की एक चाल है.

अखिलेश यादव ने तर्क दिया कि अगर SBSP की इस मांग को मान लिया जाता है, तो सत्ताधारी गठबंधन के अन्य सहयोगी दल भी अपने अनुपात के हिसाब से सीटों की मांग करने लगेंगे, जिससे BJP के पास चुनाव लड़ने के लिए लगभग आधी सीटें ही बचेंगी.

‘सुभासपा से छत्तीस का आंकड़ा हो गया’

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा,”सुभासपा का बीजेपी से छत्तीस का आंकड़ा हो गया है, इसीलिए 36 सीट मांग रहे हैं. ये लिस्ट नहीं है हारते हुए NDA गिरोह से बाहर निकलने का बहाना है क्योंकि आधारशून्य हो चुकी सुभासपा को अगर भाजपा 36 सीटें देने पर मजबूर हुई तो बाकी दल और बी-पी टीम भी उसी हिसाब से सीटें मांगेंगी फिर तो भाजपा के पास लड़ने के लिए लगभग आधी सीटें ही बचेंगी शायद इसीलिए भाजपा के केवल 209 प्रत्याशियों की सूची आई है.”

राजभर ने क्या कहा?

गोरखपुर के रहने वाले 14 वर्षीय छात्र आर्यवर्धन सिंह श्रीनेत के मामले पर ओमप्रकाश राजभर ने पीड़ित परिवार के प्रति देर से संवेदना जताने को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को गोरखपुर में स्वतंत्रता सेनानियों की जातियां गिनने और माफियाओं के घर जाने का तो समय मिल गया, लेकिन दुखी परिवार के आंसू पोंछने और संवेदना जताने में पूरा एक दिन लग गया.

इसके साथ ही राजभर ने आरोप लगाया कि सपा नेतृत्व ने शहरों में ‘PDA’ कार्यक्रमों के नाम पर अपने कार्यकर्ताओं को खुलेआम गुंडागर्दी करने की छूट दे रखी है. उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जब उन्हीं कार्यक्रमों की भीड़ में एक JCB किसी बेगुनाह को कुचलकर मार डालती है, तो वे यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि उन्हें घटना की कोई जानकारी ही नहीं थी.

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी को पत्रकारतिा के क्षेत्र में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुआत हुई.  दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अंदर की खबर को बाहर लाने का हुनर, साथ ही यूपी की ब्यूरोकेसी में खास पकड़.  पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही जनता तक पहुंचाना.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button