खेल

शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना के नए इंस्टाग्राम पोस्ट ने मचाई हलचल, ऐसा क्या लिखा जो हुआ वायरल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. रविवार को उन्होंने आधिकारिक बयान जारी करते हुए पुष्टि की कि उनकी शादी कैंसिल कर दी गई है. इसके कुछ ही घंटों बाद, सोमवार को स्मृति ने इंस्टाग्राम पर एक ब्रांडेड पोस्ट शेयर किया, जिसका कैप्शन था, “For me, calm isn’t silence – it’s control” जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इस पोस्ट को आठ घंटे के भीतर ही 4 लाख से अधिक लाइक्स मिल गए.

शादी टूटने के बाद पहली पब्लिक प्रतिक्रिया

पिछले कई हफ्तों से संगीतकार पालाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी को लेकर कई तरह की अफवाहें चल रही थीं. दोनों की शादी 23 नवंबर को होनी थी, लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद समारोह टाल दिया गया. इसके बाद अफवाहें और तेज हो गईं.

आखिरकार, रविवार को स्मृति ने पोस्ट कर कहा, “मुझे साफ करना है कि शादी कैंसिल हो चुकी है. मैं चाहती हूं कि यह मामला यहीं खत्म किया जाए.” उन्होंने लिखा कि वे हमेशा से एक निजी जीवन जीने वाली इंसान रही हैं, लेकिन लगातार बढ़ रही अफवाहों ने उन्हें मजबूर किया कि वे खुद सामने आएं. स्मृति ने समाज और फैंस से भी अपील की, “कृपया दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें आगे बढ़ने की जगह दें.”

पालाश मुच्छल ने भी इंस्टा पर लगाई स्टोरी

स्मृति की पोस्ट के कुछ समय बाद पालाश मुच्छल ने भी अपनी तरफ से बयान जारी किया. उन्होंने लिखा कि बीते कुछ हफ्ते उनके लिए बेहद मुश्किल रहे हैं. उनके बयान का अहम हिस्सा था, “यह मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर है. अफवाहों पर लोग जितनी आसानी से प्रतिक्रिया देते हैं, वह मेरे लिए बहुत मुश्किल है. ”उन्होंने यह भी कहा कि वे कानूनी कार्रवाई करेंगे उन लोगों के खिलाफ जो गलत और भ्रामक बातें फैला रहे हैं. 

दोनों ओर से अपील: “अफवाहों पर यकीन न करें”

मामले को लेकर पालाश की बहन और गायिका पालक मुच्छल ने भी कहा कि दोनों परिवारों ने बहुत मुश्किल समय देखा है और वह चाहती हैं कि लोग सकारात्मकता फैलाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें.

फिर क्रिकेट मोड में लौटीं स्मृति

24 वर्षीय स्मृति मंधाना अब वापस मैदान पर लौट रही हैं. वे श्रीलंका के खिलाफ 21 दिसंबर से शुरू होने वाली T20I सीरीज की तैयारी में जुट चुकी हैं. उन्होंने अपने बयान में साफ कहा था, “मेरा पूरा फोकस भारत के लिए खेलना और जीत दिलाना है. यही मेरी प्राथमिकता हमेशा रहेगी.” 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button