खेल

Team India reached Hanuman Temple: अहमदाबाद में जीत का जश्न, वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर सूर्यकुमार यादव, गंभीर और जय शाह संग टीम इंडिया पहुंची हनुमान मंदिर


टी20 वर्ल्डकप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम जश्न में डूबी हुई है. फाइनल में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम के कुछ खिलाड़ी अहमदाबाद में हनुमान टेकरी मंदिर पहुंचे और भगवान का आशीर्वाद लिया. इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव, मुख्य कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह भी उनके साथ मौजूद थे.

खिलाड़ियों ने अहमदाबाद के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में जाकर टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ पूजा-अर्चना की. टीम के मंदिर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

Team India reached Hanuman Temple: अहमदाबाद में जीत का जश्न, वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर सूर्यकुमार यादव, गंभीर और जय शाह संग टीम इंडिया पहुंची हनुमान मंदिर

फाइनल में भारत की बड़ी जीत

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 फॉर्मेट में अपनी साख एक बार फिर से साबित कर दी और खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है.

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रनों का विशाल स्कोर बोर्ड पर लगा दिया था. इसके बाद गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा स्कोर बनाने का मौका नहीं दिया. न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रन पर धराशायी हो गई और भारत ने मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया.

भारतीय टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि

इस जीत के साथ भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में कई खास रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रही. टीम इंडिया अपने घर में यह ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई है. इसके अलावा भारत ने लगातार दूसरी बार यह खिताब जीतकर भी इतिहास रच दिया.

लगातार तीसरा आईसीसी खिताब

भारतीय क्रिकेट के लिए यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि 2024 से 2026 के बीच टीम ने लगातार तीसरा आईसीसी खिताब अपने नाम किया है. इस दौरान टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे सफल टीमों में गिनी जा रही है. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button