खेल

दिवाली के दिन भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, टाइमिंग से लाइव स्ट्रीमिंग तक जानें सब

दिवाली के दिन यानी 08 नवंबर (रविवार) को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने. खास दिन पर आप खास मैच का मजा ले सकते हैं. यह मैच इन दिनों खेले जा रहे 2026 अंडर-19 एशिया कप में होगा. तो आइए जानते हैं कि आप इस मैच को कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे. 

उससे पहले आपको बता दें कि यह टूर्नामेंट में टीम इंडिया का दूसरा मैच होगा. मेन इन ब्लू ने पहला मैच नेपाल के खिलाफ खेला था, जिसमें 10 विकेट से जीत दर्ज की थी. इस जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप-ए के टेबल में टॉप पर है. पाकिस्तान का भी यह दूसरा मैच होगा. उन्होंने पहले मैच यूएई के खिलाफ 9 विकेट से जीत हासिल की थी. 

कब होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला?

अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला रविवार (08 नवंबर) को खेला जाएगा. यह वनडे फॉर्मेट मैच होगा. भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत, सुबह 10:30am बजे से होगी. 

कहां होगा महामुकाबला?

भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच महामुकाबला अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) पर खेला जाएगा. 

भारत में टीवी पर कैसे देखें लाइव? 

भारत और पाकिस्तान के मैच को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. 

कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?

मैच को सोनी लिव एप के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, जिससे आप इसे मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर लाइव देख सकेंगे. 

टूर्नामेंट के लिए भारत का स्क्वॉड 

लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्या पटेल, मनल चौहान, मोहित उलवा, यशवीर गौड़, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान, रजत बघेल, शाविन विनोद, आर्यन सवसानी, कुशाग्र ओझा. 

टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड 

उस्मान खान, जहांगीर बिलाल, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, फरहान यूसुफ (कप्तान), नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह, हुजैफा अहसन, अब्दुल सुभान, मोहम्मद हुजैफा, हयाम खान. 

 

यह भी पढ़ें: 7 साल से न्यूजीलैंड को कोई नहीं हरा पाया, तीसरे वनडे में टीम इंडिया रचेगी इतिहास

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button