उत्तर प्रदेशभारत

करवा चौथ पर पति को गच्चा देकर प्रेमी के पास पहुंची विवाहिता, रंगेहाथों पकड़ी गई तो… जेठानी ने कर दी कुटाई, Video

करवा चौथ पर पति को गच्चा देकर प्रेमी के पास पहुंची विवाहिता, रंगेहाथों पकड़ी गई तो… जेठानी ने कर दी कुटाई, Video

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल.

Mathura News: जहां एक तरफ करवा चौथ पर देशभर की सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखकर चांद का दीदार कर रही थीं, वहीं भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा के वसंत विहार इलाके में एक सनसनीखेज हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. पति की लंबी उम्र की कामना करने के बजाय एक विवाहिता चोरी-छिपे अपने प्रेमी से मिलने पहुंच गई. लेकिन पति को इसकी भनक लग गई और उसने मौके पर पहुंचकर दोनों को रंगे हाथ धर दबोचा. इसके बाद सड़क से लेकर थाने तक ऐसा हंगामा हुआ कि पूरा इलाका दहल उठा. देवरानी और जेठानी के बीच सड़क पर हुई गुत्थमगुत्था का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

घटना हाईवे थाना क्षेत्र के वसंत विहार इलाके की है, जहां करवा चौथ की पावन रात को यह पूरा वाकया हुआ. विवाहिता अपने पति से छिपकर अपने प्रेमी से मिलने वसंत विहार स्थित एक ठिकाने पर पहुंची थी. पति को पत्नी के इरादों पर पहले से शक था. उसने छिपकर पत्नी का पीछा किया और प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया.

प्रेमी मौका देखकर फरार, सड़क पर भिड़ीं देवरानी-जेठानी

पति के रंगे हाथ पकड़ते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. जैसे ही पति ने हंगामा शुरू किया, प्रेमी अपनी जान बचाकर मौके का फायदा उठाते हुए वहां से भाग निकला. इसके बाद परिवार के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए. देखते ही देखते घर की देवरानी और जेठानी के बीच तीखी बहस छिड़ गई, जो मारपीट में बदल गई. दोनों महिलाओं के बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसे और थप्पड़ चले.

ये भी पढ़ें: पहले मैं करूंगी पूजा, करवा चौथ पर पति के लिए भिड़ गईं तीनों पत्नियां, जानें फिर क्या हुआ

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी

सड़क पर हुए इस पूरे हंगामे को देखने के लिए आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सड़क पर देवरानी-जेठानी के बीच हुई मारपीट और हंगामे को किसी प्रत्यक्षदर्शी ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. अब ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. पति-पत्नी का यह ड्रामा सीधे थाना हाईवे पहुंचा. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है और मौके से फरार हुए प्रेमी की तलाश में जुटी हुई है.

कान्हा अग्रवाल, मथुरा

कान्हा अग्रवाल, मथुरा

पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता कर रहा हूं, इस दौरान कई संस्थानों के साथ मिलकर कार्य किया है. फिलहाल TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा हुआ हूं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button