मनोरंजन

‘ईठा’ का ‘स्त्री 2’ कनेक्शन, श्रद्धा कपूर ने बताई ट्रेलर की रिलीज डेट, शेयर की डरावनी झलक

बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा श्रद्धा कपूर लंबे वक्त से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन इसे लेकर एक्ट्रेस कोई न कोई पोस्ट शेयर कर रही हैं. एक्ट्रेस और मेकर्स पहले ही फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा चुके हैं. अब एक एक बार फिर से श्रद्धा ने इसकी रिलीज डेट बताते हुए इसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है. साथ ही इसे अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्त्री 2’ से भी कनेक्ट कर दिया.

श्रद्धा ने दिखाई ‘ईठा’ की झलक

श्रद्धा कपूर ने गुरुवार, 29 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ईठा की एक झलक दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया. इसकी शुरुआत में 2024 लिखा हुआ है. इसी साल श्रद्धा की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री 2 रिलीज हुई थी, जिसने कम बजट में छप्परफाड़ कलेक्शन किया था. 

वीडियो में आगे एक सुनसान जगह नजर आती है, जहां एक कोने पर एक महिला की मूर्ति लगी हुई है. ये झलक स्त्री फिल्म से जुड़ी हुई है. इसके बाद 2026 लिखा हुआ है. साथ में एक सस्पेंस भरा और डरावना म्यूजिक भी बज रहा है. इसके बाद श्रद्धा साड़ी में सज-धजकर भीड़ के सामने स्टेज पर डांस करते हुए अपनी कातिल अदाएं दिखा रही हैं. इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘डर का नाम Stree था…अब तूफ़ान का नाम EETHA है! ईठा का ट्रेलर कल (30 अक्टूबर) रिलीज होगा.’ ईठा को ‘स्त्री’ और ‘स्त्री 2’ बनाने वाले मैडॉक फिल्म्स ने ही बनाया है. 

कब रिलीज होगी ‘ईठा’?

ईठा में महाराष्ट्र की लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की कहानी दिखाई जाएगी. फिल्म में श्रद्धा उन्हीं का किरदार निभा रही हैं. श्रद्धा की इस बायोपिक के लिए दर्शकों के बीच अच्छा-खासा बज बना हुआ है. फिल्म से श्रद्धा का पहला लुक आने के बाद से ही ये काफी चर्चा में बनी हुई है. फिल्म में एक्ट्रेस को अलग और दमदार अंदाज में देखने के लिए उनके फैंस काफी बेताब हैं.

ईठा में श्रद्धा कपूर के साथ दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर के अलावा रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब और सिद्धार्थ जाधव जैसे कलाकार भी अहम रोल में नजर आएंगे. लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 4 दिसंबर 2026 को थिएटर्स में दस्तक देगी. इसमें अजय-अतुल की जोड़ी ने संगीत दिया है.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button