खेल

कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’

दक्षिण अफ्रीका के खूंखार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में कमाल कर दिया. रबाडा ने पहले मैट रेनशॉ को जीरो पर आउट किया, और फिर मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड को पवेलियन भेज ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी. इस दौरान रबाडा ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया. वह अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 350 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने अपने ही देश के पूर्व दिग्गज डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ा है. 

कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में 13,808 गेंद में 350 विकेट पूरे किए. वह अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज (गेंदों के लिहाज से) 350 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड डेल स्टेन के नाम था, जिन्होंने 14,719 गेंद में 350 विकेट पूरे किए थे. इस रिकॉर्ड लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वकार यूनिस तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 14,905 गेंद में यह कारनामा किया था. 

इसके साथ ही कगिसो रबाडा टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के चौथे गेंदबाज बन गए हैं. टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट डेल स्टेन ने लिए हैं. उनके नाम 439 विकेट हैं. शॉन पोलॉक के नाम 421 विकेट हैं. वहीं मखाया एनतिनी ने 390 विकेट लिए हैं. 

सबसे कम गेंदों में 350 टेस्ट विकेट

13808 – कागिसो रबाडा*
14719 – डेल स्टेन
14905 – वकार यूनिस
16285 – मैल्कम मार्शल
16908 – मिशेल स्टार्क

जीत के करीब दक्षिण अफ्रीका 

टेस्ट सीरीज के तीसरे व निर्णायक मुकाबले में पहले ऑस्ट्रेलिया का दबदबा था. पहली पारी में 100 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद कंगारू टीम ने दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका के 5 विकेट सिर्फ 181 रन पर गिरा दिए थे. यानी दक्षिण अफ्रीका के पास सिर्फ 81 रनों की बढ़त थी, और आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. तब ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया आसानी से यह मैच जीत लेगा, लेकिन इसके बाद रियान रिकल्टन 101 रन और वियान मुल्डर 115 रन ने बाजी पलट दी. अब खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 60 रनों पर 7 विकेट गंवा दिए हैं. कंगारुओं को जीत के लिए अभी भी 228 रन बनाने हैं.

यह भी पढ़ें-

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का पांचवां टी20? जानें A टू Z डिटेल्स

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button