उत्तर प्रदेशभारत

इटावा में ओवरलोड वाहनों से वसूली का खेल, वायरल चैट-ऑडियो पर हुआ एक्शन; कोतवाल सस्पेंड

इटावा में ओवरलोड वाहनों से वसूली का खेल, वायरल चैट-ऑडियो पर हुआ एक्शन; कोतवाल सस्पेंड

अवैध वसूली में नपे कोतवाल

उत्तर प्रदेश इटावा में ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली का खेल सामने आया है. इन वाहनों को पास कराने के नाम पर पुलिस लंबे समय से उगाही में लिप्त थी. यह उगाही ऑनलाइन हो रही थी. संबंधित वाट्सऐप चैट और ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद एसएसपी इटावा ने सहसो कोतवाल वीरेंद्र विक्रम सिंह को सस्पेंड कर दिया है. उन्होंने वीरेंद्र विक्रम सिंह के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं.

सोशल मीडिया में वायरल हुए चैट और ऑडियो में कथित तौर पर प्रत्येक वाहन से दो-दो हजार रुपये के लेनदेन की बात सामने आई है. इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायतें एसएसपी को मिली थी. अब संबंधित चैट सामने आने के बाद एसएसपी ने यह कार्रवाई की है. इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया में प्रसारित हुआ है. इसमें उगाही की रकम का ऑनलाइन भुगतान और बातचीत से जुड़े कुछ स्क्रीनशॉट व ऑडियो शामिल हैं.

वाहन छोड़ने के एवज में वसूली

जानकारी के मुताबिक काफी समय से ओवरलोड वाहनों को पकड़ने और रिश्वत लेकर छोड़ने का खेल चल रहा था. यह लेनदेन ऑनलाइन किया जा रहा था. मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने अपने स्तर पर मामले की जांच कराई और मामले की पुष्टि होने के बाद थाना प्रभारी को सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.

एसपी सिटी करेंगी जांच

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक मामले की जांच एसपी सिटी बबीता सिंह को सौंपी है. संबंधित सर्किल सीओ ने भी थाना प्रभारी के निलंबन की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि फिलहाल सोशल मीडिया पर सामने आई सामग्री के आधार पर कार्रवाई की गई है. जांच के दौरान वायरल वीडियो और ऑडियो की पड़ताल के साथ यह भी पता लगाया जाएगा कि रिकॉर्डिंग कब की है और इसमें लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है. जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

उवैस चौधरी

उवैस चौधरी

उवैस चौधरी को पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 13 से अधिक वर्षों का अनुभव है. नेशनल न्यूज चैनल GNN में बतौर स्ट्रिंगर जिला संवाददाता के रूप में उन्होंने करियर की शुरुआत की. उसके बाद APN News, Hindi Khabar, One India.com , Bhaskar.com , Navbharat.com , Republic Bharat Channel, India Daily Live जैसे संस्थानों में रहे. उनकी वीडियो कंटेंट और डिजिटल कंटेंट पर अच्छी पकड़ है. क्राइम और राजनीति की खबरों में दिलचस्पी अधिक हैं.

करीब 7 वर्ष तक Bhaskar.com में काम करने के चलते डिजिटल खबरों की अच्छी जानकारी है. भास्कर में बतौर स्टाफ रिपोर्टर भी काम कर चुके हैं. घूमने का शौक रखते हैं. कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है.  वर्तमान में Tv9 डिजिटल में बतौर जिला संवाददाता के रूप कार्यरत हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button