उत्तर प्रदेशभारत

और अनाथ हो गए 8 मासूम बच्चे… पति ने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला, फिर खुद भी लगाई फांसी, ये थी वजह

और अनाथ हो गए 8 मासूम बच्चे… पति ने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला, फिर खुद भी लगाई फांसी, ये थी वजह

मृतक दंपति.

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. पत्नी के चरित्र पर शक और रोज-रोज के पारिवारिक विवाद से आहत 52 वर्षीय पति लालपूत ने अपनी पत्नी जनुका की बेरहमी से हत्या कर डाली. फिर खुद भी फांसी लगा ली. मामला पाली थाना क्षेत्र स्थित कछेलिया पुरवा गांव का है. आरोपी पति ने सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी के पेट पर कई वार किए और फिर ईंट से सिर कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया.

इसके तुरंत बाद उसने घर के दूसरे कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना के वक्त घर पहुंचे 8 वर्षीय मासूम बेटे ने जब खून से लथपथ माता-पिता का शव देखा तो उसकी चीख-पुकार से पूरा गांव दहल उठा. पुलिस के अनुसार, कछेलिया पुरवा निवासी लालपूत (52 वर्ष) राजमिस्त्री का काम करता था और अपनी पत्नी जनुका के चरित्र पर शक करता था. इसी बात को लेकर घर में अक्सर कहासुनी होती रहती थी.

शनिवार शाम करीब 5:30 बजे दोनों के बीच फिर से तीखा विवाद हुआ. गुस्से में लालपूत ने घर में रखा सब्जी काटने वाला चाकू निकाला और पत्नी के पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. इसके बाद ईंट से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी. पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति दूसरे कमरे में गया और छत की कुंडी से रस्सी का फंदा बनाकर झूल गया.

8 साल के बेटे ने देखा खौफनाक मंजर, अनाथ हुए 6 बेटे और 2 बेटियां

इस खूनी वारदात के बाद मृतक दंपति का भरा-पूरा परिवार पूरी तरह तबाह हो गया. घटना के कुछ समय बाद जब उनका 8 वर्षीय बेटा पुष्पेंद्र घर पहुंचा, तो उसने मां का खून से लथपथ शव और पिता को फंदे से लटका देखा. उसकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और रिश्तेदार दौड़कर मौके पर पहुंचे. मृतक दंपति के कुल 8 बच्चे हैं- जिनमें 6 बेटे और 2 बेटियां शामिल हैं. एक ही पल में माता-पिता दोनों की मौत हो जाने से बच्चों के सिर से साया उठ गया है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

ये भी पढ़ें: कटिहार में नाश्ते की दुकान पर सिलेंडर ब्लास्ट 4 मासूमों समेत 5 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

पुलिस ने चाकू व ईंट की बरामद, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. क्षेत्राधिकारी (CO) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पारिवारिक विवाद और शक के कारण हत्या के बाद खुदकुशी का मामला सामने आया है. पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और खून से सनी ईंट बरामद कर ली है. दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की कानूनी जांच जारी है.

आदर्श त्रिपाठी, हरदोई

आदर्श त्रिपाठी, हरदोई

आदर्श त्रिपाठी हरदोई से रिपोर्टर हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 साल से काम कर रहे हैं. प्रिंट मीडिया में हिंदुस्तान पेपर से शुरुआत की. फिर राष्ट्रीय सहारा में काम किया. दिल्ली में रहकर खबर भारती न्यूज़ चैनल में असाइनमेंट डेस्क पर काम करने का भी अवसर मिला. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में रिपोर्टर के तौर पर महुआ मीडिया, लाईव टुडे के बाद अब TV9 भारतवर्ष में सेवाएं दे रहे हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button