आमिर खान-गौरी का पहला करवा चौथ, पत्नी का हाथ थामे दिखे, देखिए Photos


61 साल के आमिर खान ने इसी साल गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की है और इस लिहाज से कपल का ये पहला करवा चौथ था.

अनिल कपूर के घर पहुंचने के बाद आमिर और गौरी ने पैप्स को पोज भी दिए. दोनों के बीच कमाल का बॉन्ड देखने के लिए मिला. इनकी जोड़ी मेड फोर इच अदर लगी.

फर्स्ट करवा चौथ पर आमिर खान और गौरी का शानदार लुक भी देखने के लिए मिला. इस दौरान आमिर को कुर्ता और चप्पल में देखा गया. वो सादगी भरे लुक में छा गए.

वहीं, करवा चौथ सेलिब्रेशन में गौरी का भी शानदार लुक देखने के लिए मिला, इस दौरान उन्होंने शरारे स्टाइल वाला पर्पल कलर का लहंगा कैरी किया था और खुले बालों के साथ दुपट्टे के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था.

इस दौरान बॉलीवुड के इस फेवरेट कपल ने हाथों में हाथ पकड़कर पैप्स से फोटोज भी क्लिक कराई.

आमिर खान इस दौरान गौरी को संभालते हुए भी नजर आए. दोनों की जोड़ी के साथ ही बॉन्डिंग की भी कमाल लगी.

आपको बता दें कि गौरी और आमिर खान ने इसी साल 5 जुलाई को शादी की थी. जहां गौरी की ये दूसरी शादी है वहीं, आमिर की तीसरी है.
Published at : 29 Oct 2026 11:01 PM (IST)



