उत्तर प्रदेशभारत

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं प्रियंका गांधी, मुरादाबाद में 24 फरवरी को न्याय यात्रा में होंगी शामिल | Priyanka Gandhi will participate in Nyaya Yatra on 24 February in Moradabad rahul gandhi congress

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं प्रियंका गांधी, मुरादाबाद में 24 फरवरी को न्याय यात्रा में होंगी शामिल

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी. (फाइल फोटो)

पश्चिमी यूपी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मुरादाबाद के जामा मस्जिद चौराहे से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे. यात्रा के मार्ग का सर्वे पूरा हो गया है. इसके साथ ही 24 फरवरी को मुरादाबाद में भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी. बता दें कि मुरादाबाद प्रियंका गांधी की ससुराल है.

दरअसल बीमार होने के कारण प्रियंका गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के बाद प्रियंका गांधी डिस्चार्ज हो गई हैं लेकिन अभी वह कमज़ोरी महसूस कर रही हैं.

मुरादाबाद से शुरू होगी यात्रा

कांग्रेस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बजाय यूपी में यात्रा का रूट बदल कर लखनऊ के बाद कानपुर, जालौन, झांसी के रास्ते मध्य प्रदेश में प्रवेश की तैयारी की थी. लेकिन अब राहुल गांधी की यात्रा का रूट एक बार फिर बदल दिया गया है. अब राहुल की यात्रा कानपुर में रुकेगी और दो दिनों के ब्रेक के बाद फिर मुरादाबाद से शुरू होगी. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए कांग्रेसी तैयारी में जुट गए हैं.

ये भी पढ़ें

तैयारियों में जुटी कांग्रेस

बता दें कि 24 फरवरी को ही पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुरादाबाद से शुरु होकर अलीगढ़, हाथरस होते हुए 24 फरवरी को आगरा पहुंचेगी. पार्टी सूत्रों के अनुसार आलाकमान से इस न्याय यात्रा के आगरा आगमन के निर्देश मिलते ही शहर में पार्टी की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं. जानकारी के मुताबिक पहले राहुल गांधी की न्याय यात्रा का आगरा का कार्यक्रम रद्द हो गया था, लेकिन अब यह न्याय यात्रा 24 फरवरी को आगरा आ रही है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button