खेल

पाकिस्तान के खिलाफ जूता, श्रीलंका के खिलाफ धक्का; विवादों में घिरे वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन हाल के दिनों में मैदान पर उनके व्यवहार को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है. इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए मुकाबले के बाद एक बार फिर उनका नाम विवादों में आ गया, जब वह विपक्षी खिलाड़ियों के साथ धक्का-मुक्की करते नजर आए. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब 15 वर्षीय बल्लेबाज मैदान पर अपना आपा खोते दिखे हों. इससे पहले अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भी उनके तेवर चर्चा का विषय बने थे.

अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 348 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही थी. उस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की और सिर्फ 9 गेंदों में 25 रन बना डाले. लेकिन अपनी पारी की 10वीं गेंद पर वह पाकिस्तानी तेज गेंदबाज अली रजा का शिकार बन गए. विकेट लेने के बाद अली रजा ने जोश में आकर आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया. यह बात वैभव को पसंद नहीं आई. आउट होने के बाद उन्होंने नाराजगी जाहिर की, कुछ शब्द कहे और फिर अपना जूता दिखाकर प्रतिक्रिया दी. उस मुकाबले में भारतीय टीम को 191 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था.

श्रीलंका के खिलाफ क्या हुआ?

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और उसका फैसला सुपर ओवर में हुआ. भारत को जीत के लिए सुपर ओवर में 17 रन बनाने थे. बल्लेबाजी के लिए सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरे. हालांकि भारतीय बल्लेबाज शुरुआत की चार गेंदों में सिर्फ 5 रन ही बना सके और टीम को हार झेलनी पड़ी. मुकाबला समाप्त होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे. इसी दौरान श्रीलंका ए के एक खिलाड़ी ने कथित तौर पर वैभव से कुछ कहा. इसके बाद दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आ गए और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया. मैदान पर हुई इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.

यह भी पढ़ें- विराट कोहली को लेकर ब्रेट ली ने क्यों कहा- ‘वो ऑस्ट्रेलियाई टीम में खेल सकते थे क्योंकि…’

ट्राई सीरीज में इंडिया ए का संघर्ष

तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया ए का प्रदर्शन अब तक उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है. टीम ने श्रीलंका ए के खिलाफ अपना पहला मैच जीतकर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन उसके बाद लगातार दो मुकाबलों में जीत हासिल नहीं कर सकी. अफगानिस्तान ए के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारतीय टीम को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत हार का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें- मैदान पर क्या हुआ, क्यों भड़क गए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी? गाली-गलौज या असली वजह कुछ और; जानें

वहीं श्रीलंका ए के खिलाफ टाई मैच में सुपर ओवर हारने से उसकी मुश्किलें और बढ़ गईं. अब टीम पर ट्राई सीरीज से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. इंडिया ए को अपना अगला मुकाबला 17 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ खेलना है, जो उसके लिए करो या मरो जैसा साबित हो सकता है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button