मनोरंजन

जॉन अब्राहम-जाह्नवी कपूर से रुपाली गांगुली तक, आवारा कुत्तों पर SC के आदेश का स्टार्स ने किया कड़ा विरोध, कही ये बात

दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों का आतंक देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश जारी किया है. जिसमें कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम भेजने को कहा गया. कोर्ट के इस फैसले से जहां कुछ लोग खुशी जता रहे हैं, वहीं ग्लैमरस वर्ल्ड के कई सितारों ने इसका कड़ा विरोध किया. इन स्टार्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया. देखिए किसने क्या कहा…

जान्हवी कपूर ने कोर्ट के आदेश पर क्या कहा?

जाह्नवी कपूर डॉग लवर हैं. एक्ट्रेस के घर में भी दो पैट डॉग है. ऐसे में कोर्ट के आदेश पर आपत्ति जताते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘वो खतरा कहते हैं. लेकिन हम दिल की धड़कन कहते हैं. कोर्ट कहता है कि उन्हें बंद कर दो, जहां उन्हें कोई जाना हुआ चेहरा नहीं मिलेगा, ना सूरज की रोशनी. लेकिन ये सिर्फ ‘आवार कुत्ते’ नहीं हैं। ये वो हैं, जो बिस्किट के लिए आपकी चाय की दुकान के बाहर इंतजार करते हैं. फिर उनके लिए रात में पहरा देते हैं.’

जॉन अब्राहम-जाह्नवी कपूर से रुपाली गांगुली तक, आवारा कुत्तों पर SC के आदेश का स्टार्स ने किया कड़ा विरोध, कही ये बात

रुपाली गांगुली ने जताया विरोध

टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली अक्सर अपने शो के सेट पर भी कुत्तों को लाड प्यार जताती हुई नजर आती हैं. ऐसे में एक्ट्रेस ने कोर्ट के फैसले की आलोचना करते हुए लिखा कि, ‘हमारी परंपराओं में कुत्ते भैरव बाबा के मंदिर की रखवाली रकते हैं और अमावस्या पर आशीर्वाद के लिए उन्हें खाना खिलाया जाता है. अगर इन्हें हटा दिया गया तो खतरा आने से पहले ही हम अपने रक्षकों को खो देंगे. वो आवारा नहीं हैं. उन्हें टीका लगाएं और वहीं रहने दें, जहां वो हैं.’

जॉन अब्राहम-जाह्नवी कपूर से रुपाली गांगुली तक, आवारा कुत्तों पर SC के आदेश का स्टार्स ने किया कड़ा विरोध, कही ये बात

जॉन अब्राहम ने भी शेयर की लंबी पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने इस फैसले के खिलाफ मुख्य न्यायाधीश बीआर गावई को पत्र लिखा. इसमें एक्टर ने कहा कि, “मुझे उम्मीद है कि आप इस बात से सहमत होंगे कि ये ‘आवारा’ नहीं, बल्कि सामुदायिक कुत्ते हैं. उनको लोग सम्मान और प्यार देते हैं, और ये अपने आप में दिल्लीवासी हैं, जो पीढ़ियों से इस क्षेत्र में इंसानों के पड़ोसी के रूप में रह रहे हैं.”

रवीना टंडन ने किसपर लगाया आरोप?

रवीना टंडन ने अपनी पोस्ट में लोकल अधिकारियों पर आवारा जानवरों की नसबंदी के लिए ठीक से काम नहीं करने का आरोप लगाया. एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि जहां इंडीज की आबादी बढ़ी है, वहां सच कहूं तो इन बेचारे कुत्तों को दोष नहीं दिया जा सकता है. इसका मतलब है कि लोकल यूनिट्स टीकाकरण और नसबंदी अभियान नहीं चला रहे हैं.’

जॉन अब्राहम-जाह्नवी कपूर से रुपाली गांगुली तक, आवारा कुत्तों पर SC के आदेश का स्टार्स ने किया कड़ा विरोध, कही ये बात

वरुण और धनश्री ने की येगुजारिश

वरुण ने कोर्ट के आदेश के खिलाफ नजर आए. एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया. जिसमें उन्होंने लोगों से कुत्तों के लिए अवाज उठाने की अपील की. वहीं धनश्री वर्मा ने अपनी पोस्ट में कहा कि, ‘आवारा कुत्तों को गोद लें’. बता दें कि इनके अलावा निक्की तंबोली, वीर दास, कुशाल टंडन समेत कई टीवी ,स्टार्स ने इस पोस्ट को अपने इंस्टा पर शेयर किया और कोर्ट के फैसले पर आपत्ति जताई. 

ये भी पढ़ें –

टीवी की ‘नागिन’ के लवमेकिंग सीन से पति को है दिक्कत?, बोलीं – ‘कंफर्टेबल नहीं है..’

 

 

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button