Mumbai Crime 14 Year Old Boy Sexually Assaults 10 Year Old Boy At Children Home

Unnatural Sex From Children’s Home: मुंबई के एक बाल गृह से अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है. बाल गृह में रहने वाले एक 14 वर्षीय कैदी ने 10 साल के लड़के का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़के ने अपने निजी अंगों में दर्द की शिकायत की तो उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जिसके बाद डॉक्टरों ने पाया कि उसका यौन उत्पीड़न किया गया था. अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचित किए जाने के बाद शुक्रवार (3 मार्च) को मामला दर्ज किया गया.
डॉक्टरों ने दी ये जानकारी
पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार पता चला कि सोमवार को एक 14 साल के विशेष बच्चे ने इस बच्चे का यौन उत्पीड़न किया था. पुलिस को अपनी जांच में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इससे पहले भी बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न किया गया था.
अधिकारी के बताया कि लड़के ने जब अपने निजी अंगों में दर्द की शिकायत की तो बाल गृह के अधिकारियों को शुरू में किसी साजिश का संदेह नहीं हुआ था. जिस पर उन लोगों ने बच्चे को समान्य दवाइयां दीं ताकि हल्का-फुल्का दर्द हो तो कम हो जाए. जब बच्चे ने ज्यादा दर्द होने की शिकायत की तो उसे एक सरकारी अस्पताल में जाया गया. डॉक्टरों ने जांच की तो पाया कि बच्चे का यौन उत्पीड़न किया गया था.
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक सोशल वर्कर भी इस मामले में शिकायतकर्ता है. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 377 और यौन अपराध अधिनियम 2012 के तहत बच्चों के संरक्षण की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि उस 14 वर्षीय लड़के को हिरासत में नहीं लिया है क्योंकि वह पहले से ही बाल गृह में बंद है. पुलिस इस मामले पर और तथ्य जुटाने की कोशिश कर रही है. पुलिस बाल गृह के सभी बच्चों से पूछताछ करेगी.
ये भी पढ़ें- Kolkata Crime: साल्ट लेक के तीन स्पा में चल रहे स्लीज रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार



