खेल

Watch: आपस में लड़ रहे हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर्स, अब शाहिद अफरीदी ने शादाब को सुनाई खरी खोटी- कहा- बेटा तुम…

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में क्वालीफाई करने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर शादाब खान ने अपने ही देश के पूर्व खिलाड़ियों पर कटाक्ष किया था, उनका मजाक उड़ाया था. अब ये मामला बढ़ता जा रहा है. पीसीबी ने भी ऑलराउंडर को चेतावनी दी, अब पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने शादाब की बातों का जवाब देते हुए कहा कि पहले तुम पूरा टूर्नामेंट खेल लो, अभी तो न्यूजीलैंड, श्रीलंका से भिड़ना है. फिर बात करेंगे. अफरीदी ने ये भी कहा कि हम छोटी टीमों के खिलाफ नहीं, बड़ी टीमों के खिलाफ भी मैच जीतते थे. अफरीदी के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पाकिस्तान ग्रुप स्टेज में भारत से बुरी तरह हारा था. इसके बाद नामीबिया के खिलाफ जीतकर टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में क्वालीफाई किया. शादाब खान से जब पूछा गया कि भारत के खिलाफ हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स आपकी आलोचना कर रहे थे? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वो अपने आप में लीजेंड हैं, लेकिन हम (वर्तमान की पाकिस्तान टीम) भारत से एक मैच तो जीते हैं. यानी वह याद दिला रहे थे कि पाकिस्तान की पूर्व टीम तो टीम इंडिया के खिलाफ एक मैच भी नहीं जीत पाई.

शाहिद अफरीदी ने क्या कहा?

पाकिस्तानी प्लेयर्स इसको लेकर एक दूसरे के आमने सामने नजर आ रहे हैं. पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने ‘समा टीवी’ पर कहा, ” शादाब ने सही कहा, वो भारत से मैच जीते लेकिन हम नहीं जीते. उन्हें इसकी इज्जत मिली, लेकिन वो इसे संभाल नहीं पाए. 2021 में जीत भी लिया तो उसके बाद वो अपने आपस के मुद्दे संभाल नहीं पाए. शादाब को ये भी पता होना चाहिए कि जब वह प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे, तब हम ही उनके बचाव में बोलते थे कि उनके ओवर टीम के लिए महत्वपूर्ण हैं. बैटिंग भी अच्छा करता है.”

शाहिद अफरीदी ने आगे कहा, “शादाब अच्छा लड़का है. लेकिन हमारे खिलाफ भी लोगों ने खूब बोला है, हमें लानत भेजते थे, लेकिन हमने हमेशा अपने प्रदर्शन से जवाब दिया है. छोटी टीमों के खिलाफ नहीं, हमनें बड़ी टीमों के खिलाफ प्रदर्शन करके जवाब दिया. शादाब बेटा, आपने अभी नामीबिया के खिलाफ परफॉर्म किया है. इंशाअल्लाह, आप आगे न्यूजीलैंड के खिलाफ भी परफॉर्म करेंगे, श्रीलंका के खिलाफ भी परफॉर्म करेंगे. तो बेटा हम यहां बैठे हुए हैं, हमें परफॉर्म करके जवाब दो.”

शाहिद अफरीदी ने कहा कि शादाब बेटा आपके अभी जरुरी मैच आ रहे हैं. उम्मीद है आप इंग्लैंड के खिलाफ, न्यूजीलैंड के खिलाफ, श्रीलंका के खिलाफ परफॉर्म करो, मैच जीतो. उन्होंने कहा कि ऐसी टीमों के खिलाफ परफॉर्म करो, तो हम अपने आप खामोश हो जाएंगे.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button