टेक्नोलॉजी

Vivo X500s की एंट्री की तैयारी, मिलेंगे ये फ्लैगशिप फीचर्स

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • यह सभी फीचर्स फिलहाल लीक पर आधारित, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई.

Vivo X500s :  स्मार्टफोन बाजार में फ्लैगशिप फोन की रेस लगातार तेज हो रही है. कंपनियां अब अपने प्रीमियम स्मार्टफोन में बेहतर कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ-साथ दमदार प्रोसेसर और हाई क्वालिटी डिस्प्ले पर भी खास ध्यान दे रही हैं. इसी बीच Vivo अपनी नई X500 सीरीज में एक और स्मार्टफोन शामिल करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने 26 नवंबर को भारत में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max लॉन्च किए थे.

अब चर्चा है कि कंपनी इस सीरीज का चौथा मॉडल Vivo X500s भी बाजार में उतार सकती है. इस अपकमिंग फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन सामने आई है. तो आइए जानते हैं कि इस नए फोन में कौन-से खास फीचर्स मिलेंगे. 

इस नए फोन में कौन-से खास फीचर्स मिलेंगे?

बैटरी के मामले में यह फोन बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo X500s में 8,000mAh की बैटरी दी जा सकती है. इसे चार्ज करने के लिए 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा फोन में मेटल मिड-फ्रेम और IP69 रेटिंग दी जा सकती है. कनेक्टिविटी और डेटा ट्रांसफर के लिए इसमें USB 3.2 Type-C पोर्ट मिलने की भी बात कही गई है.

तीन कैमरों के साथ आ सकता है फोन

फोटोग्राफी के लिए Vivo X500s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की बात सामने आई है. इसमें Sony LYT-828 सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करेगा. इसके अलावा फोन में 3x ऑप्टिकल जूम वाला 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिल सकता है.

MediaTek के फ्लैगशिप प्रोसेसर से हो सकता है लैस

लीक के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जा सकता है. यह 2nm प्रोसेस पर तैयार किया गया ऑक्टा-कोर प्रोसेसर बताया जा रहा है, जिसकी क्लॉक स्पीड 4.55GHz तक हो सकती है. इसके साथ LPDDR5x RAM मिलने की उम्मीद है. लीक के मुताबिक, कंपनी अपने फ्लैगशिप फोन के सबसे महंगे रैम और स्टोरेज वेरिएंट में ही LPDDR6 RAM दे सकती है. 

यह भी पढ़ें – iPhone 17 Pro Max से MacBook Neo तक, Croma पर मिल रही छूट

144Hz रिफ्रेश रेट वाली मिलेगी डिस्प्ले

लीक जानकारी के अनुसार, Vivo X500s में LTPO OLED डिस्प्ले दी जा सकती है. यह स्क्रीन 2K रेजोल्यूशन और 144Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है. यानी फोन में हाई रेजोल्यूशन के साथ तेज रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलने की उम्मीद है.

Vivo X500s की लॉन्चिंग पर क्या है अपडेट?

फिलहाल Vivo ने X500s की लॉन्चिंग या इसके फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. कंपनी की ओर से इस फोन को लेकर टीजर जारी किए जाने का भी इंतजार है. माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Vivo X300s की जगह ले सकता है, जिसे इसी साल मार्च में लॉन्च किया गया था. फिलहाल सामने आए सभी फीचर्स लीक पर आधारित हैं. ऐसे में फोन के असली स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च से जुड़ी जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.

यह भी पढ़ें –  9000mAh Battery Phone : क्या 9000mAh बैटरी से खत्म होगी बार-बार चार्जिंग की टेंशन? जानें सच

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button