Rishabh Pant may play in semifinal against australia ahead of KL Rahul IND vs AUS Champions Trophy 2025

KL Rahul vs Rishabh Pant: भले ही बांग्लादेश के खिलाफ केएल राहुल ने फील्डर ऑफ द मैच का मेडल जीता, लेकिन यह विकेटकीपर बल्लेबाज अपनी फॉर्म को बरकरार नहीं रख सका. न्यूजीलैंड के खिलाफ केएल राहुल से कई गलतियां हुई. केएल राहुल की गलतियों ने कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट की परेशानी बढ़ा दी है. इस टूर्नामेंट के लिए केएल राहुल को फर्स्ट च्वॉइस विकेटकीपर के तौर पर चुना गया. जबकि ऋषभ पंत को बैकअप के तौर पर रखा गया है. अब सवाल है कि क्या भारतीय टीम मैनेजमेंट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में केएल राहुल के साथ उतरेगी या फिर ऋषभ पंत का रूख करेगी?
न्यूजीलैंड के खिलाफ केएल राहुल ने एक के बाद एक गलतियां की…
न्यूजीलैंड के खिलाफ केएल राहुल ने सबसे पहले केन विलियमसन का कैच छोड़ा. उस समय केन विलियमसन महज 1 रन बनाकर खेल रहे थे. इसके बाद केन विलियमसन 81 रन बनाकर पवैलियन लौटे. न्यूजीलैंड की पारी के 26वें ओवर में केएल राहुल से फिर बड़ी गलती हो गई. कुलदीप यादव की गेंद पर टॉम लेथम की बैट का एज लगा, लेकिन केएल राहुल कैच पकड़ने में नाकाम रहे. वहीं, केएल राहुल के कैच छोड़ने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का रिएक्शन देखने लायक था. रोहित शर्मा बेहद उदास नजर आए.
… तो अब केएल राहुल पर गिरेगी गाज?
केएल राहुल की गलतियों का सिलसिला यहीं नहीं रूका… न्यूजीलैंड की इनिंग के 35वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर फिर से केन विलियमसन का कैच छोड़ा. दरअसल, भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तो जीत गई, लेकिन अगर इन गलतियों को दुरूस्त नहीं किया गया तो नॉकआउट मैचों में परेशानी का सबब बन सकता है. दरअसल, ऐसा माना जाता है कि इस समय भारतीय सपोर्ट स्टाफ और कप्तान का भरोसा केएल राहुल के साथ है, लेकिन इसके बावजूद अगर ऋषभ पंत जैसे विकल्प बेंच पर बैठे हैं तो विचार किया जा सकता है. बहरहाल, यह देखना मजेदार होगा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में कप्तान और टीम मैनेजमेंट का फैसला क्या होता है?
ये भी पढ़ें-



