मनोरंजन

बॉलीवुड Vs साउथ: 600 करोड़ क्लब पर किसका राज? टॉप 5 में साउथ से सिर्फ एक नाम, देखें लिस्ट

आजकल सिनेप्रेमियों में इस बात के खूब चर्चे होते हैं कि साउथ सिनेमा अब बॉलीवुड से बहुत आगे निकल गया है. साउथ की फिल्में अब पैन इंडिया बनने लगी हैं और हिंदी दर्शकों को पसंद भी आने लगी हैं. साथ ही, ये फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई भी कर रही हैं. ऐसे में बॉलीवुड और साउथ की तुलना करना तो लाजिमी है. आज आपको बताते हैं एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में जिसमें अब भी बॉलीवुड का ही कब्जा है और साउथ सिनेमा से सिर्फ एक नाम है.

600 करोड़ क्लब में शामिल होने वाले टॉप 5 एक्टर्स

पहले 100 करोड़ क्लब और 200 करोड़ क्लब की बात हो ती थी लेकिन अब इससे ज्यादा बजट में फिल्में बनने लगी हैं तो बात भी 500 करोड़ और 1000 करोड़ क्लब की होने लगी है. आज आपको बताते हैं उन इंडियन एक्टर्स के बारे में जिनकी हिंदी फिल्मों ने 600 करोड़ क्लब में जगह बनाई.

फिल्म का कलेक्शन और ट्रेड आंकड़े देने वाली वेबसाइड बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक 600 करोड़ क्लब में अब तक पांच हिंदी फिल्में ही शामिल हो पाई हैं. दिलचस्प बात ये है कि टॉप 5 की लिस्ट में साउथ से सिर्फ एक फिल्म है और बाकी चार नाम बॉलीवुड से हैं.

इस लिस्ट में वो पांच फिल्में हैं जो पैन इंडिया मल्टीपल लैंग्वेज में रिलीज हुई हैं लेकिन यहां सिर्फ हिंदी वर्जन की कमाई आंकड़े लिए गए हैं.

विक्की कौशल – ‘छावा’

छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बनी फिल्म ‘छावा’ थियेटर्स में 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई. इसे लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म ने कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड बनाए. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 600.10 करोड़ की कमाई की.

‘छावा’ को 600 करोड़ क्लब में पहुंचने में कुल 65 दिन लगे थे.

राजकुमार राव- ‘स्त्री 2’

मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2- सरकटे का आतंक’ में राजकुमार राव के साथ पंकज त्रिपाठी और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं. इस फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया. 15 अगस्त 2024 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 627.02 करोड़ की कमाई की.

‘स्त्री 2’ ने 39 दिनों में 600 करोड़ क्लब में एंट्री ली.

अल्लू अर्जुन- ‘पुष्पा: द रूल’

‘फ्लावर नहीं, फायर है मैं…’ ये डायलॉग आज तक कोई नहीं भूल पाया. 5 दिसंबर 2024 को थिएटर में रिलीज हुई. अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म को हिंदी दर्शकों ने खूब पसंद किया. यही वजह रही कि इस फिल्म ने साउथ लैंग्वेज से ज्यादा हिंदी वर्जन में कमाई की. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन ने इंडिया में कुल 830.10 करोड़ कमाए.

पुष्पा: द रूल’ सिर्फ 13 दिन में 600 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी.

बॉलीवुड Vs साउथ: 600 करोड़ क्लब में किसका दबदबा? टॉप 5 में साउथ से सिर्फ एक नाम, देखें लिस्ट

शाहरुख खान- ‘जवान’

बॉलीवुड के तीनों खानों में सिर्फ शाहरुख खान का नाम ही 600 करोड़ क्लब वाली लिस्ट में है. 7 सितंबर 2023 को थिएटर में रिलीज हुई शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 643.87 करोड़ की कमाई की. 600 करोड़ की कमाई करने में ‘जवान’ को कुल 25 दिन लगे थे.

रणवीर सिंह- ‘धुरंधर’

पांच दिसंबर 2025 को ‘धुरंधर’ थियेटर्स में रिलीज हुई. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना स्टाटर इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल 894.45 करोड़ की कमाई की है. ‘धुरंधर’ को 600 करोड़ क्लब में पहुंचने में सिर्फ 19 दिन लगे.

 

(डिस्क्लेमर: कमाई के ये आंकड़े बॉलीवुड हंगामा से लिए गए हैं. इस आर्टिकल में फिल्मों के हिंदी वर्जन की कमाई की बात की गई है.)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button