उत्तर प्रदेशभारत

UPPSC APS 2023 परीक्षा का चौंकाने वाला रिजल्ट, 331 पद पर एक का भी चयन नहीं; शॉर्टहैंड में सब फेल

UPPSC APS 2023 परीक्षा का चौंकाने वाला रिजल्ट, 331 पद पर एक का भी चयन नहीं; शॉर्टहैंड में सब फेल

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग

UPPSC APS-2026 Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)ने अपर निजी सचिव (APS) की परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. 331 पदों के लिए हजारों उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया है, लेकिन कोई भी अंतिम चरण तक नहीं पहुंच गया. आखिरी स्टेज हिंदी आशुलेखन (शॉर्टहैंड) में सभी अभ्यर्थी फेल हो गए. आखिरी में नतीजा ये निकला कि 331 में से 331 सीटें ही खाली रह गईं.

जानकारी के अनुसार, अपर निजी सचिव (APS) भर्ती को लेकर काफी उत्साह देखने को मिलता है. हर साल अभ्यर्थी इस परीक्षा का इंतजार कर बड़े अधिकारी बनाने का सपना देखते हैं. UPPSC द्वारा आयोजित इस परीक्षा को नोटिसफिकेशन साल 2023 में आया था. अभ्यर्थी ने इस जॉब को पाने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और जमकर फार्म भरें. पहले चरण की परीक्षा 7 जनवरी 202 को हुई थी. इसके बाद 4 मार्च 2024 में रिजल्ट घोषित किए गए.

शॉर्टहैंड नहीं कर पाए पास

इसमें 5889 अभ्यर्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा के लिए शार्ट लिस्ट लिया गया. 28 जून 2024 से 18 जुलाई 2024 के बीच दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन लखनऊ में किया गया. दूसरे चरण महत्वपूर्ण था क्योंकि इसी में हिंदी आशुलेखन (शॉर्टहैंड) टेस्ट पास करना था. टेस्ट में कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट की गति हासिल करनी थी. सिर्फ स्पीड ही नहीं, बल्कि शुद्धता भी जरूरी थी, लेकिन कोई भी कोई भी अभ्यर्थी इस मानक को पूरा नहीं कर सका.

एक भी अभ्यर्थी नहीं हुआ पास

परिणामस्वरूप तृतीय चरण की परीक्षा के लिए किसी अभ्यर्थी को सफल घोषित नहीं किया गया और सभी 331 रिक्त पदों को अगली भर्ती के लिए कैरी फॉरवर्ड कर दिया गया है. आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने इसकी पुष्टि की. उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया के सख्त मानकों को बनाए रखते हुए आयोग ने यह फैसला लिया है. शॉर्टहैंड की परीक्षा फिर से होगी. तिथि आयोग जल्द घोषित कर सकता है.

अपर निजी सचिव भर्ती की परीक्षा के चरण

  • प्रथम चरण- लिखित परीक्षा
  • द्वितीय चरण- हिन्दी आशुलेखन (Shorthand) परीक्षा
  • तृतीय चरण- टाइपिंग/कंप्यूटर ज्ञान एवं साक्षात्कार
पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी पिछले 11 साल से देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुवात हुई.

दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अदंर की खबर को बाहर लाने का हुनर के साथ ही यूपी के ब्यूरोकेसी में खास पकड़ रखते हैं.

इनकी पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही आप तक पहुंचाना है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button