उत्तर प्रदेशभारत

UP में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, 10 जिलों में जमकर गिरे ओले; 13 की मौत… 58 जिलों में अलर्ट जारी

UP में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, 10 जिलों में जमकर गिरे ओले; 13 की मौत... 58 जिलों में अलर्ट जारी

तेज आंधी-बारिश के बीच कार के ऊपर गिरा पेड़.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में बुधवार शाम को मौसम ने करवट ली और भीषण गर्मी के बीच अचानक आंधी-तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि ने पूरे प्रदेश को प्रभावित कर दिया. प्रयागराज, वाराणसी समेत 30 से अधिक जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जबकि लखनऊ समेत 10 जिलों में जमकर ओले गिरे. सुल्तानपुर में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आया, जिससे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बने टोल प्लाजा की छत उड़ गई. अयोध्या में भी धूलभरी आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई.

बता दें कि आंधी-बारिश और तेज हवाओं से प्रदेशभर में पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिरे और कई कच्चे मकान ढह गए. इस प्राकृतिक आपदा में 13 लोगों की मौत हो गई. सबसे अधिक 7 मौतें सुल्तानपुर में हुईं, जबकि अयोध्या और अमेठी में 2-2 और प्रयागराज और गाजीपुर में 1-1 व्यक्ति की जान गई. कई जगहों पर बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आईं.

Varanasi News

ये भी पढ़ें- पेड़ उखड़े, तालाब बनीं सड़कें, लाइब्रेरी-कोर्ट तक में घुसा पानी बेंगलुरु में बारिश के कहर की तस्वीरें

वाराणसी में तेज आंधी और बारिश के बीच लहुराबीर इलाके में बड़ा हादसा टल गया. तेज हवाओं का दबाव रास्ता और किलोमीटर बताने वाला भारी दिशा सूचक बोर्ड सहन नहीं कर सका और अचानक गिर पड़ा. बोर्ड गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ.

बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं का असर

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं की वजह से यह अचानक बदलाव देखने को मिला. पूर्वांचल, अवध, बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र के 58 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है.

गर्मी का कहर बरकरार, बांदा सबसे गर्म

इस तूफानी बदलाव के बावजूद गर्मी ने पूरी तरह दम नहीं तोड़ा. बुंदेलखंड के बांदा जिले ने एक बार फिर पूरे देश का ध्यान खींचा. यहां अधिकतम तापमान 45.8°C दर्ज किया गया, जो अप्रैल में सातवें दिन भी प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा. मंगलवार को 15 जिलों में पारा 40°C से ऊपर पहुंच गया था.

Up Weather News

आगे क्या है मौसम का मिजाज?

मौसम विभाग ने 30 अप्रैल को प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, आगरा समेत 35 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है. इन इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खुले में न निकलें, पेड़ों के नीचे शरण न लें और बिजली के उपकरणों से दूर रहें. किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी पिछले 11 साल से देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुवात हुई.

दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अदंर की खबर को बाहर लाने का हुनर के साथ ही यूपी के ब्यूरोकेसी में खास पकड़ रखते हैं.

इनकी पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही आप तक पहुंचाना है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button