उत्तर प्रदेशभारत

आज प्रयागराज से UP चुनाव का आगाज करेंगे चिराग पासवान, युवा-छात्र-किसानों से करेंगे सीधी बात

आज प्रयागराज से UP चुनाव का आगाज करेंगे चिराग पासवान, युवा-छात्र-किसानों से करेंगे सीधी बात

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की तैयारियां तेज हो गई हैं. इसको लेकर एलजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रविवार को प्रयागराज पहुंचेंगे. चिराग पासवान परेड मैदान से यूपी में चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे. वह शाम 4 बजे यूथ बोले तो कार्यक्रम में युवाओं से सीधा संवाद करेंगे.

जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में चिराग पासवान युवाओं के सवालों का जवाब भी देंगे. बता दें कि एनडीए में शामिल एलजेपी (रामविलास) यूपी में सियासी जमीन तलाश रही है. LJP ने युवाओं को केंद्र में रखकर 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी का दावा किया है.

15 हजार कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा

बता दें कि कार्यक्रम में प्रयागराज और कौशांबी समेत आसपास के जिलों से 15 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा किया गया है. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी, चिराग पासवान शाम 4 बजे मंच पर पहुंचेंगे. पार्टी के यूपी प्रभारी और जमुई सांसद अरुण भारती समेत कई विधायक और बिहार सरकार के मंत्री भी कार्यक्रम में रहेंगे.

जनता की शंकाओं को दूर करे चुनाव आयोग

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग के भीतर कथित मतभेद संबंधी मीडिया रिपोर्ट के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि आयोग को जनता के मन में उत्पन्न हुईं शंकाओं को दूर करना चाहिए. चिराग पासवान ने बातचीत में यह भी स्पष्ट किया कि वह सरकार का हिस्सा होने के नाते किसी संवैधानिक संस्था का बचाव नहीं करना चाहते और विपक्षी नेताओं, विशेषकर राहुल गांधी के आरोपों को वह अधिक महत्व नहीं देते.

हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान ने कहा, मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि सरकार का हिस्सा होने के नाते मेरा उद्देश्य किसी संवैधानिक संस्था का बचाव करना नहीं है. विपक्ष हमेशा अपने राजनीतिक हित के अनुरूप ही रुख अपनाएगा, इसलिए उसके आरोपों को लेकर मैं बहुत चिंतित नहीं हूं.

राहुल गांधी के बयानों का जवाब देने की जरूरत नहीं

हालांकि उन्होंने कहा, अगर जनता का चुनावी व्यवस्था से भरोसा उठने लगे, तो यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं होगा. इसलिए मेरा मानना है कि निर्वाचन आयोग को और अधिक मजबूती से अपना स्पष्टीकरण सामने रखना चाहिए. उसे राहुल गांधी और उनके साथियों के बयानों का जवाब देने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन जनता के मन में जो शंकाएं उत्पन्न हुई हैं, उन्हें दूर करना चाहिए.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button