कांग्रेस को पाकिस्तान प्यार, हिंदुस्तान के हिस्से को POK बनवा दिया’, बोले अनुराग ठाकुर

Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के नेता अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान में नहीं, हिंदुस्तान में चुनाव हो रहे हैं. इनको (कांग्रेस( हिंदुस्तान से नहीं, पाकिस्तान से प्यार है.
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने देश के एक हिस्से को पीओके बना दिया. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ”कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम जागना ये दिखाता है कि इनके नेता रहते तो हिंदुस्तान में, लेकिन पाकिस्तान का गुणगान करते हैं. कांग्रेस की सोच पाकिस्तान समर्थक की है. हिंदुस्तान का एक हिस्सा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर बना दिया.”
अनुराग ठाकुर ने क्या कहा?
अनुराग ठाकुर ने सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान का गुणगान क्यों कर रही है? ये इनकी मानसिकता दिखाता है. कांग्रेस को भारत के लोगों से लगाव नहीं है. उन्होंने दावा किया कि इस बार फिर से नरेंद्र मोदी देश के पीएम बनेंगे.

