मनोरंजन

 Animal Box Office Collection Day 12 Ranbir Kapoor Film Earn 13 Crores On Twelfth Day Second Tuesday |  Animal Box Office Collection Day 12: रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ हुई 450 करोड़ के पार, 12वें दिन आमिर खान और सनी की फिल्म को चटाई धूल, जानें

 Animal Box Office Collection Day 12: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी भी तहलका मचा रही है. हालांकि फिल्म की कमाई में दूसरे सोमवार से गिरावट भी दर्ज की जा रही है. बावजूद इसके  ‘एनिमल’ अपनी पकड़ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनाए हुए है. चलिए यहां जानते हैं रणबीर कपूर की फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

‘एनिमल’ ने रिलीज के 12वें दिन भारत में कितना कलेक्शन किया?
‘एनिमल’ की दहाड़ से देशभर के सिनेमाघर गूंज रहे हैं और इस फिल्म का क्रेज अब भी ऑडियंस के सिर पर चढा हुआ है. इसी के साथ ‘एनिमल’ को देखने के लिए रिलीज के 12 दिनों बाद भी सिनेमाघरों में भारी भीड़ नजर आ रही है. फिल्म की कमाई की बात करे तो ‘एनिमल’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी सेकंड मंडे को 13.85 करोड़ का कलेक्शन किया था.

वहीं अब फिल्म की रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘एनिमल’ ने रिलीज के 12वें दिन 13 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है. इसी के साथ ‘एनिमल’ की 12 दिनों की कुल कमाई अब 458.12 करोड़ रुपये हो गई है.

‘एनिमल’ ने वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया?
‘एनिमल’ देश ही नहीं दुनियाभर में धूम मचा रही है. फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘एनिमल’ ने 11 दिनों  737.98 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं रणबीर कपूर की फिल्म के रिलीज के 12वें दिन वर्ल्डवाइड 750 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है.

‘एनिमल’ ने 12वें दिन तोड़ा आमिर-सनी की फिल्म का रिकॉर्ड
‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है और तमाम फिल्मों के रिकॉर्ड भी ब्रेक कर रही है. वहीं अब इस फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन 13 करोड़ का कलेक्शन कर सनी देओल की ‘गदर 2’ से लेकर आमिर खान की ‘दंगल’ तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इन फिल्मों की 12वे दिन की कमाई की बात करें तो

  • ‘एनिमल’ ने 12वें दिन 13 करोड़  का कलेक्शन किया है
  • गदर 2 ने 12वें दिन 12.1 करोड़ का कलेक्शन किया था
  • दंगल का 12वें दिन का कलेक्शन 9.81 करोड़ रहा.

‘एनिमल’ का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है और इसकी स्टार कास्ट में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर सहित कईं कलाकार शामिल हैं. ये फिल्म एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 

ये भी पढ़े:-Bigg Boss 17 में करीब 2 महीने बाद होगा पहला कैप्टेंसी टास्क, इन कंटेस्टेंट ने पलटा खेल!

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button