भारत

UGC रोलबैक को लेकर जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, महापंचायत पर बड़ा फैसला

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जितेंद्र सिंह ने यूजीसी रोलबैक के मामले को लेकर सवर्ण नेताओं के साथ मुलाकात की. उन्होंने रविवार (20 सितंबर) देर रात सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी. अहम बात यह भी है कि मीटिंग के बाद यूजीसी रोलबैक के मामले पर होने वाली महापंचायत को टाल दिया गया है. नड्डा ने कहा कि सवर्ण महापंचायत समिति के संस्थापक राज शेखावत ने मुलाकात के बाद निर्णय लिया है. इस मीटिंग में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और क्षत्रिय करणी सेना के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. 

जेपी नड्डा ने मुलाकात के बाद एक्स पर लिखा, ‘आज मेरे आवास पर मेरी और जितेन्द्र सिंह जी की UGC Rollback सवर्ण महापंचायत समिति के संस्थापक राज शैखावत (राष्ट्रीय अध्यक्ष,क्षत्रिय करणी सेना) तथा उनके प्रतिनिधि मंडल डॉ. शुभांशु सिंह राजपूत, राष्ट्रीय अध्यक्ष, समृद्ध सनातन संघ, आर. के. सिंह, आई टी सेल अध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, एडवोकेट डॉ. संगीता सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ), क्षत्रिय करणी सेना तथा एडवोकेट हिमांशु शर्मा, कानूनी सलाहकार, सवर्ण महापंचायत समिति के साथ बातचीत हुई.’

उन्होंने कहा, ‘इस बैठक में उनकी ओर से उठाये गए विषयों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई और सरकार उनके मांगों पर न्यायसंगत विचार करेगी. हम आने वाले तीन सप्ताह में पुनः इनके साथ बैठक करेंगे. राज शैखावत तथा उनके प्रतिनिधि मंडल ने 20 सितम्बर 2026 की महापंचायत को स्थगित करने का निर्णय लिया है.’

जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का था प्लान

गौरतलब है कि क्षत्रिय करणी सेना ने 20 सितंबर को जंतर-मंतर पर आरक्षण और हाल ही में नोटिफाई किए गए यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) के नियमों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी. यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंच गया था. अहम बात यह है कि जंतर-मंतर पर होनी वाली इस महापंचायत को टाल दिया गया है.

नड्डा ने मामले पर विचार करने का दिया अश्वासन

जेपी नड्डा ने सवर्ण नेताओं के साथ हुई मुलाकात के दौरान उन्हें मामले पर विचार करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि सभी मांगों पर न्यायसंगत तरीके से विचार होगा. नड्डा ने यह भी कहा कि वे तीन हफ्ते में फिर से मीटिंग करेंगे.

यह भी पढ़ें : जंग खत्म करने के लिए ईरान की 7 शर्तें, ‘कोड 100’ जारी, ट्रंप को अल्टीमेटम



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button