मनोरंजन

TMMTMTTM BO Day 7: बुरी तरह पिटी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’, रिलीज के 7 दिन बाद भी 30 करोड़ तक नहीं कमा पाई फिल्म

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ से बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’  जैसी ही धूम मचाने की उम्मीद थी, हालांकि, समीर विद्वान के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही. रिलीज के सात दिन बाद भी फिल्म 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है. चलिए जानते हैं इस फिल्म ने सातवें दिन कितना कलेक्शन किया है.

‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने 7वें दिन कितनी की कमाई?
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक सप्ताह पूरा कर लिया है. लेकिन ये फिल्म दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतर पाई है. हालांकि इसकी शुरूआत ठीक हुई थी और इसका ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन भी ठीक रहा लेकिन वीकडेज में ये ‘धुरंधर’ के आगे टिक नहीं पाई और इसकी कमाई में काफी गिरावट दर्ज की गई. बता दें कि फिल्मबीट की रिपोर्ट के मुताबिक इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को 90 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है और शॉकिंग बात ये है कि एक हफ्ता पूरा होने के बाद भी ये अपनी आधी लागत भी वसूल नहीं कर पाई है.

इन सबके बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के सातवें दिन (पहले बुधवार) को 1.75 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 28.75 करोड़ रुपये हो गया है.

  • ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’  का डे वाइज कलेक्शन
  • पहला दिन [पहला गुरुवार]- 7.75 करोड़ रुपये
  •  दूसरा दिन [पहला शुक्रवार]- 5.25 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन [पहला शनिवार]- 5.5 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन [पहला रविवार]- 5 करोड़ रुपये
  •  पांचवा दिन [पहला सोमवार]- 1.75 करोड़ रुपये
  •  छठा दिन [पहला मंगलवार]-1.75 करोड़ रुपये
  • सातवां दिन [पहला बुधवार]-1.75 करोड़ रुपये
  •  कुल कलेक्शन-28.75 करोड़ रुपये

‘इक्कीस’ की रिलीज से कार्तिक की फिल्म को झटका
यह फिल्म सोमवार से ‘एक खरीदें, एक मुफ्त पाएं’ ऑफर के साथ चल रही है, और उम्मीद है कि यह ऑफर आगे भी जारी रहेगा. वहीं गुरुवार, 1 जनवरी 2026 से ‘इक्कीस’ भी सिनेमाघरों में पहुंच गई है. जिसका मतलब है कि नई रिलीज के कारण कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की इस फिल्म को अब काफी शो गंवाने पड़ेंगे.

वैसे धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित यह अनोखी रोमांटिक कॉमेडी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई. धुरंधर से कड़ी टक्कर के अलावा, फिल्म को दर्शकों से भी ठंडा रिस्पॉन्स मिला है. अगर दर्शकों ने इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया दी होती, तो बॉक्स ऑफिस की स्थिति कुछ अलग होती।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button