मनोरंजन

‘लव एंड वॉर’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, स्टारकास्ट के सीन हुए रीशूट, बढ़ गया फिल्म का बजट

फिल्म ‘लव एंड वॉर’ संजय लीला भंसाली की आने वाली बड़ी फिल्म है. इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल एक साथ नजर आने वाले हैं. फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है और बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. वहीं अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

‘लव एंड वॉर’ को लेकर आया बड़ा अपडेट
‘लव एंड वॉर’ को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के कुछ अहम सीन दोबारा शूट किए जा रहे हैं. खबर है कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को पहले इसी साल अगस्त में रिलीज करने का प्लान था, लेकिन अब कुछ सीन के रीशूट होने की वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है.

बताया जा रहा है कि भंसाली अपनी फिल्म में परफेक्शन चाहते हैं, इसलिए कुछ अहम सीन फिर से शूट किए जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सीन के रीशूट की वजह से फिल्म का बजट भी बढ़ गया है. वहीं, लगातार हो रहे इस रीवर्क के कारण फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल तय नहीं है.

लव एंड वॉर' को लेकर आया बड़ा अपडेट, स्टारकास्ट के सीन हुए रीशूट, बढ़ गया फिल्म का बजट

‘लव एंड वॉर’ अब संजय लीला भंसाली के सबसे महंगे प्रोजेक्ट्स में से एक बन चुकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की रिलीज में देरी की एक बड़ी वजह इसका भव्य पैमाना बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि फिल्म में बड़े एरियल एक्शन सीक्वेंस दिखाए जाएंगे, जिन पर वीएफएक्स का काम होना है. इन जटिल सीन को तैयार करने में काफी समय लग सकता है, इसलिए फिल्म की रिलीज आगे खिसकने की संभावना भी जताई जा रही है.

इससे पहले एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान रणबीर कपूर ने खुद कन्फर्म किया था कि ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज आगे बढ़ गई है. उन्होंने बताया कि यह फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ के बाद रिलीज होगी, जो अक्टूबर में सिनेमाघरों में आने वाली है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button