खेल

The Ashes: आज होगा एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला, जानिए इस 140 साल की राइवलरी में कौन है नंबर 1?


The Ashes: एशेज 2025 की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया ने अपने अंदाज में की है. 21 नवंबर से पर्थ में शुरू हुई इस ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज के पहले मैच में कंगारुओं ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर जोरदार जीत दर्ज की. अब दोनों टीमों की नजर दूसरे टेस्ट पर है, जो आज 29 नवंबर को कैनबरा के मनुका ओवल में खेला जाएगा. इंग्लैंड इस मैच में हर हाल में वापसी करना चाहेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया बढ़त को मजबूती देने के मूड में नजर आएगी. आइए इससे पहले नजर डालते है दोनों टीमों की 140 पुरानी राइवलरी पर 

एशेज का इतिहास

एशेज सीरीज दुनिया की सबसे पुरानी और रोमांचक क्रिकेट प्रतिद्वंद्विताओं में से एक है. 1882 में शुरू हुई इस ऐतिहासिक सीरीज में करीब 143 साल का सफर पूरा हो चुका है. इस दौरान दोनों टीमों, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने 346-346 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. अब तक आए कुल परिणामों का बड़ा सार यह बताता है कि ऑस्ट्रेलिया ने एशेज के मैदान पर स्पष्ट तौर पर दबदबा बनाए रखा है.

ऑस्ट्रेलिया का दबदबा कायम

आंकड़ों के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया ने एशेज के 346 मैचों में से 143 टेस्ट जीते हैं. इतनी लंबी अवधि में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम का जीत-हार अनुपात 1.300 रहा है. यह दिखाता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम दबाव में भी संतुलित और मजबूत खेल दिखाती रही है.

वहीं ऑस्ट्रेलिया का जीत का प्रतिशत 41.32% है, जो इंग्लैंड की तुलना में काफी बेहतर है. खास बात यह है कि इतने लंबे काल में एक भी मैच टाई नहीं हुआ और न ही कोई मुकाबला बिना परिणाम (NR) के समाप्त हुआ.

इंग्लैंड का हाल

दूसरी ओर, इंग्लैंड ने भी इतने ही मुकाबले (346) खेले, लेकिन टीम सिर्फ 110 मैच ही जीत सकी. इंग्लैंड का जीत प्रतिशत 31.79% रहा है, जबकि हार का प्रतिशत 41.32% रहा, जो ऑस्ट्रेलिया के ठीक उलट है.

इंग्लैंड का जीत-हार अनुपात (W/L) 0.769 रहा है, जो दिखाता है कि 140 साल की इस लंबी लड़ाई में इंग्लिश टीम कहीं न कहीं लगातार संघर्ष करती हुई दिखाई देती है. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button