मनोरंजन

Tere Ishk Mein Box Office Day 3: ‘तेरे इश्क में’ 2025 की सबसे ज्यादा कमाई वाली 50 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी


धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रखा है. 28 नवंबर को फिल्म रिलीज हुई और उस दिन से बॉक्स ऑफिस पर पहले से मौजूद फिल्मों और साथ में रिलीज हुई फिल्मों (गुस्ताख इश्क और जूटोपिया 2) को मीलों पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गई.

आज फिल्म का थिएटर्स में तीसरा दिन है और फिल्म की शुरुआती कमाई से जुड़े जो आंकड़े सामने आए हैं उन्हें देखकर लग रहा है कि फिल्म पिछले दोनों दिनों की कमाई से ज्यादा आज कमा लेगी. तो चलिए जान लेते हैं कि फिल्म ने अभी तक टोटल कितना कमा लिया है.

‘तेरे इश्क में’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने ओपनिंग डे पर 16 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया और इस साल की टॉप 10 ओपनिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई. दूसरे दिन का कलेक्शन बढ़कर 17 करोड़ हो गया.

वहीं आज यानी तीसरे दिन 3:20 बजे तक ‘तेरे इश्क में’ ने 6.82 करोड़ कमाते हुए टोटल 39.82 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. बता दें कि सैक्निल्क पर उपलब्ध आज का डेटा अभी फाइनल नहीं है. इसमें बदलाव हो सकता है.

‘तेरे इश्क में’ का बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को फिल्मीबीट के मुताबिक 85 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है. सैक्निल्क के मुताबिक इसकी वर्ल्डवाइड कमाई एक दिन में 22 करोड़ रुपये हो चुकी है.


‘तेरे इश्क में’ ने फर्स्ट वीकेंड में 50 सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों पर पड़ी भारी

फिल्म न सिर्फ धाकड़ कमाई कर रही है बल्कि इस साल इंडिया में रिलीज हुई अलग-अलग भाषाओं और इंडस्ट्री की 50 सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

सैक्निल्क की टॉप 100 सबसे ज्यादा कमाई वाली 2025 की फिल्मों की लिस्ट में इस फिल्म ने तीसरे ही दिन 51वीं जगह अपने नाम कर ली है. फिल्म जल्द ही सुपरमैन (49.79 करोड़), ठग लाइफ (48.16 करोड़) और सन ऑफ सरदार 2 (47.03 करोड़) जैसी तमाम फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे कर देगी.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button