खेल

T20 World Cup 2026 के नॉकआउट से अबतक 6 बार बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया, कब-कब कंगारूओं का टूटा ‘घमंड’

Australia Eliminated In The Knockout Stage Six Times: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के मैच खत्म होने वाले हैं और अब सुपर 8 के मुकाबले शुरू होंगे. इस टूर्नामेंट में आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाला ग्रुप स्टेज अहम मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया. इसी के साथ दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला, जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया ‘सुपर-8’ से बाहर हो गया. ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया के बजाय जिम्बाब्वे ने अगले दौर के लिए क्वालीफाई किया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कब-कब ऑस्ट्रेलिया इस तरह से टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट से बाहर हुई है.

टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट से ऑस्ट्रेलिया 6 बार हुई बाहर

1. टी20 वर्ल्ड कप 2009 

ऑस्ट्रेलिया सबसे पहली बार 2009 के टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज से पहले बाहर हुई थी. इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई थी. ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 7 विकेट, जबकि अगले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली थी, जिसके कारण कंगारू टीम नॉकआउट स्टेज के पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी.

2. टी20 वर्ल्ड कप 2014 

टी20 वर्ल्ड कप 2014 में ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार नॉकआउट स्टेज से पहले बाहर हो गई थी. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ग्रुप-2 में 4 मैच खेले थे, जिसमें उसे सिर्फ एक ही मुकाबले में जीत मिली थी. पाकिस्तान के हाथों 16 रन से मुकाबला हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अगला मैच 6 विकेट से गंवाया. इसके बाद उसे भारत ने 73 रन से मात दी थी. भले ही अंतिम ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, लेकिन प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी.

3. टी20 वर्ल्ड कप 2016 

ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरी बार 2016 के टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट स्टेज से पहले बाहर हुई थी. इस टूर्नामेंट के ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड के हाथों 8 रन से मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश और पाकिस्तान को क्रमशः 3 विकेट और 21 रन से हराया, लेकिन भारत ने 6 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया को प्लेऑफ से बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

4. टी20 वर्ल्ड कप 2022

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया चौथी बार नॉकआउट स्टेज से पहले बाहर हो गई थी. इस टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड (89 रन) , श्रीलंका (7 विकेट), आयरलैंड (42 रन) और अफगानिस्तान (4 रन) को हराया था, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया और कंगारू टीम खराब नेट रन रेट (NRR) के कारण प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी.

5. टी20 वर्ल्ड कप 2024 

ऑस्ट्रेलिया का 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भी यही हाल हुआ था, लेकिन इस बार नॉकआउट से पहले नहीं हुआ था. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप-बी के अपने सभी चार मैच जीते थे. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ओमान के खिलाफ (39 रन), इंग्लैंड को (36 रन), नामीबिया को (9 विकेट) और स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराकर सुपर 8 में जगह बनाई थी. इसके बाद सुपर-8 में कंगारू टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 28 रन से जीत दर्ज की, लेकिन अगले ही मैच में अफगानिस्तान ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए 21 रन से ऑस्ट्रेलिया को मात दे दी थी. सुपर-8 के अपने अंतिम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को भारत ने 24 रन से हराकर उनका सेमीफाइनल का टिकट पाने का मौका छीन लिया था.

6. टी20 वर्ल्ड कप 2026 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया पांचवीं बार नॉकआउट स्टेज से पहले बाहर हो गई है. इस टूर्नामेंट के ग्रुप में शामिल ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले जिम्बाब्वे फिर श्रीलंका से ग्रुप स्टेज में मिली हार की वजह से कंगारू टीम सुपर 8 में नहीं पहुंच पाई. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया का अभी एक और मैच आयरलैंड से है, जिसे जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम टूर्नामेंट से एक सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button