खेल

Sri Lanka Beat Bangladesh By 20 Runs In 3rd T20 Mumbai Indians Nuwan Thushara Hat Trick 5 Wickets Haul

Bangladesh vs Sri Lanka 3rd T20: कुसल मेंडिस (55 गेंद 86 रन) की तूफानी बल्लेबाजी और नुवान तुषारा (हैट्रिक समेत 5 विकेट) की घातक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश ने तीसरे और निर्णायक टी20 में श्रीलंका के सामने घुटने टेक दिए. तीन मैचों की सीरीज के अंतिम मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करने के बाद 20 ओवर में 7 विकेट पर 174 रन बनाए थे. इसके जवाब में एक समय सिर्फ 32 रनों पर 6 विकेट गंवाने वाली बांग्लादेश की टीम 19.4 ओवर में 146 रनों पर ढेर हो गई. इस तरह श्रीलंका ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की. 

श्रीलंका की इस जीत के हीरो तेज गेंदबाज नुवान तुषारा रहे. तुषारा ने चार ओवर में एक मेडन के साथ सिर्फ 20 रन देकर 5 विकेट झटके. वहीं चौथे ओवर में उन्होंने हैट्रिक भी ली. तुषारा आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते दिखेंगे. उन्हें नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 4.8 करोड़ में खरीदा था. 

अपडेट जारी है…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button