खेल

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने के लिए पाकिस्तान की 3 अजीबो-गरीब डिमांड, जानें क्या रखी ‘शर्त’

T20 World Cup 2026 IND vs PAK Match: टी20 वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है लेकिन टूर्नामेंट में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा या नहीं, इस पर फिलहाल कोई पुख्ता फैसला नहीं हो सका है. टी20 विश्व कप की शुरुआत से पहले पाकिस्तान सरकार की तरफ से कहा गया था कि उनकी टीम टूर्नामेंट में तो हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी. 

पाक सरकार के इस एलान के बाद से ही भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर चर्चा तेज है. रविवार (08 फरवरी) को कथित तौर पर आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के साथ लाहौर में एक इमरजेंसी मीटिंग की. मीटिंग के बीच सामने आई एक रिपोर्ट में बताया गया कि पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मुकाबले खेलने के लिए 3 डिमांड रखी हैं. गौर करने वाली बात यह है कि तीनों ही डिमांड बांग्लादेश के लिए रखी हैं. तो आइए जानते हैं कि पाक क्रिकेट की डिमांड क्या है. 

पाकिस्तान की तीन डिमांड 

NDTV में छपी रिपोर्ट में पाकिस्तान की तीनों शर्त के बारे में बताया. पाकिस्तान ने तीनों ही शर्तों में ऐसी बातों का जिक्र हुआ, जिसमें सिर्फ और सिर्फ बांग्लादेश को फायदा पहुंचता दिखा. 

पहली शर्त- पाकिस्तान की तरफ से पहली शर्त में कहा गया कि बांग्लादेश के लिए मुआवजे को बढ़ाया जाए. 

दूसरी शर्त- फिर दूसरी शर्त में कहा गया कि टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेने वाली बांग्लादेश को भागीदारी की फीस दी जाए, यानी बगैर टी20 विश्व कप में खेले ही बांग्लादेश को भागीदारी फीस दी जाने की मांग की गई. 

तीसरी शर्त- तीसरी शर्त में कहा गया कि बांग्लादेश को भविष्य में आईसीसी इवेंट की मेजबानी दी जाए. 

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के फायदे के लिए क्यों रखी शर्तें?

अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि पाकिस्तान की तरफ से बांग्लादेश को फायदा पहुंचाने वाली शर्तें क्यों रखी गईं? तो आपको बता दें कि बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से हटने के बाद ही पाकिस्तान की तरफ से भारत के खिलाफ नहीं खेलने का फैसला किया गया. सीधे शब्दों में समझें तो पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सहानुभूति हुए भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने का इनकार किया था. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button