उत्तर प्रदेशभारत
अखलाक हत्याकांड: यूपी सरकार को कोर्ट से झटका, आरोपियों के खिलाफ जारी रहेगा केस

अखलाक लिंचिंग केस
अखलाक हत्याकांड में उत्तर प्रदेश सरकार को झटका लगा है. सूरजपुर कोर्ट ने मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने वाली याचिका को खारिज कर दिया है. मामले में अदालत ने अभियोजन की ओर से केस वापसी की लगाई गई अर्जी को महत्वहीन और आधारहीन मानते हुए निरस्त कर दिया. कोर्ट के फैसले का मतलब है कि आरोपियों के खिलाफ केस जारी रहेगा.
ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र के रहने वाले 52 वर्षीय मोहम्मद अखलाक की 2015 में भीड़ ने इस संदेह में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. घर में गोमांस रखने के आरोप में उनकी हत्या हुई थी.
