उत्तर प्रदेशभारत

Shravasti Crime News: प्रेमिका को जंगल में मिलने बुलाया, हत्या कर शव के टुकड़े किए, फिर लगा दी आग… क्यों हैवान बना प्रेमी?

Shravasti Crime News: प्रेमिका को जंगल में मिलने बुलाया, हत्या कर शव के टुकड़े किए, फिर लगा दी आग… क्यों हैवान बना प्रेमी?

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. हत्या की इस कहानी को जानकार किसी की भी रूह कांप जाए. दरअसल, एक युवक ने महिला को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया, फिर जंगल ले जाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद महिला के शव के कई टुकड़े किए, फिर उसे आग के हवाले कर दिया. महिला 15 दिन से लापता थी. पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. होली से एक दिन पहले पुलिस ने इस पूरे हत्याकांड का खुलासा किया तो महिला के परिजन हैरान रह गए.

बता दें कि मामला मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बांसगड़ी गांव का है. गांव की रहने वाली एक महिला बीती 17 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी. दो दिन तलाश करने के बाद भी जब महिला का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने 19 फरवरी को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की, लेकिन एक हफ्ते तक महिला का कुछ पता नहीं चला.

पुलिस पूछताछ में उगला हत्या का राज

इसी बीच पुलिस महिला की कॉल डिटेल खंगालने में जुटी थी. कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने एक युवक सूरज वर्मा को हिरासत में लिया. हिरासत में लिया गया युवक महिला का प्रेमी था. जब मल्हीपुर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या का पूरा राज उगल दिया. सूरज वर्मा ने बताया कि आंचल मिश्रा शादीशुदा थी. उसके पति का नाम संतोष मिश्रा है. आंचल के साथ उसका प्रेम संबंध था.

ये भी पढ़ें- UP: घर मेरे नाम कर दो, मैं काम नहीं करूंगी पत्नी की शिकायत लेकर थाने पहुंचा पति, दर्ज कराई FIR

जंगल में शव के टुकड़े किए

सूरज वर्मा ने बताया कि आंचल ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया. फिर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. इसके बाद आंचल ने उसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ऐंठ लिए. सूरज ने बताया कि जब उसे लगा कि आंचल उसको धोखे में रख कर प्यार का झूठा खेल खेल रही तो उसने आंचल को ठिकाने लगाने की सोची. इसके लिए उसने आंचल को ककरदारी जंगल में मिलने के लिए बुलाया. वहां पहले आंचल की हत्या की, फिर शव के टुकड़े-टुकड़े कर आग के हवाले कर दिया, जिससे पुलिस को कोई सबूत न मिले.

सीओ सतीश कुमार शर्मा ने दी जानकारी

इसके बाद पुलिस सूरज को लेकर ककरदारी जंगल पहुंची. सूरज की बताई जगह से आंचल के कंकाल मिले. कुछ दूरी पर उसके कपड़े और जूते मिले, जिससे आंचल की शिनाख्त हो पाई. सीओ सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि आंचल के पति संतोष ने 19 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी. पुलिस आंचल की तलाश में जुटी थी, तभी सूरज वर्मा का नाम प्रकाश में आया, जिसको थाने पूछताछ के लिए लाया गया. पुलिस के किसी भी सवालों का वह जवाब न दे सका. हत्या का सारा राज पुलिस के सामने उगल दिया.

(रिपोर्ट- अम्मार रिजवी/श्रावस्ती)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button