उत्तर प्रदेशभारत

‘घर पर कोई नहीं आ जाओ’, शादीशुदा महिला ने प्रेमी को बुलाया; फिर हुआ कुछ ऐसा कि पहुंच गया अस्पताल

'घर पर कोई नहीं आ जाओ', शादीशुदा महिला ने प्रेमी को बुलाया; फिर हुआ कुछ ऐसा कि पहुंच गया अस्पताल

पुलिस को नहीं मिली लिखित शिकायत

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, जिसमें शादीशुदा महिला ने अपने पति के बाहर जाते ही प्रेमी को घर बुला लिया. हालांकि, ये मुलाकात उस समय प्रेमी पर भारी पड़ गई जब महिला के परिजनों को इस बात की भनक लग गई. इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे गांव में चर्चा का माहौल बना दिया. महिला के घरवालों ने मौके पर पहुंचकर पहले तो युवक को पकड़ लिया, फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी.

इतना ही नहीं पिटाई के बाद उसे एक कमरे में बंद भी कर दिया था. जब गांव में हंगामा बढ़ा, तो किसी ने छुपके से पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को छुड़ाया. हालत गंभीर देख परिजनों को बुलाकर युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि महिला का पति किसी काम से बाहर गया हुआ था. महिला के दो बच्चे हैं, जो उस समय पड़ोस में खेल रहे थे. इस बीच महिला ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया, लेकिन उनके इस मिलन की खबर घरवालों को भी थी.

परिजनों ने प्रेमी को पीटा

परिजन तुरंत घर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया. गांव के लोगों और महिला के परिजनों ने प्रेमी की जमकर पिटाई की. इसके बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया. युवक की चीख-पुकार सुनकर किसी ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को कमरे से बाहर निकाला, लेकिन पिटाई से उसकी हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जब महिला के पति को इस घटना की जानकारी मिली, तो उसने साफ कह दिया कि अब वह अपनी पत्नी को अपने घर नहीं रखेगा.

एक साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

बताया जा रहा है कि महिला अब भी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी हुई है, वहीं दोनों पक्षों में समझौते की कोशिशें चल रही हैं. गांव वालों का कहना है कि ये पहला मौका नहीं है जब महिला और युवक के बीच ऐसा मामला सामने आया है. एक साल पहले भी दोनों के रिश्ते को लेकर विवाद हुआ था. उस समय गांव वालों और परिजनों की मौजूदगी में समझौता कराया गया था. इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि मामला शांत हो जाएगा, लेकिन महिला ने प्रेमी से संपर्क बनाए रखा.

‘नहीं मिली किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत’

इस घटना के बाद गांव में लोगों के बीच चर्चा का माहौल है. कुछ लोग महिला के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं तो कुछ इसे पारिवारिक मामला बताकर चुप हैं. वहीं पुलिस का कहना है कि अब तक किसी भी पक्ष की तरफ से लिखित शिकायत नहीं दी गई है. शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button