Shamar Joseph Lefted Security Guard Job For Cricket Took Five Wicket Haul On His Test Debut WI Vs AUS

Australia vs West Indies: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच एडिलेड में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 188 रन बनाकर सिमट गई. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ऑल आउट होने तक पहली पारी में 283 रन बनाए. वेस्टइंडीज के लिए शमर जोसेफ ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके. जोसेफ के जीवन की कहानी काफी दिलचस्प है. एक रिपोर्ट के मुताबिक वे एक साल पहले सिक्योरिटी गार्ड की जॉब कर रहे थे.
शमर जोसेफ ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान शानदार बॉलिंग की. उन्होंने 20 ओवरों में 94 रन देकर 5 विकेट झटके. जोसेफ ने 2 मेडन ओवर भी निकाले. दिलचस्प बात यह भी है कि वे अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे हैं. जोसेफ इससे पहले डोमेस्टिक क्रिकेट खेल चुके हैं और इसमें अच्छा परफॉर्म किया है. उन्होंने फर्स्ट क्लास मैचों की 10 पारियों में 21 विकेट झटके हैं. इस दौरान 41 रन देकर 5 विकेट लेना एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. जोसेफ लिस्ट ए में 2 विकेट ले चुके हैं.
अपडेट जारी है…
यह भी पढ़ें : IND vs AFG: दो सुपर ओवर वाला पहला इंटरनेशनल मैच, सबसे ज्यादा रन वाला दूसरा टाई; बेंगलुरु टी20 में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स



